फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Big announcements made by the Chief Minister

मुख्यमंत्री ने कीं बड़ी-बड़ी घोषणाएं

Sat, 27 Nov 2021 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Big announcements made by the Chief Minister
फिरोजपुर झिरका। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र के मंहू चौपड़ा में हरियाणा प्रगति रैली को संबोधित करते हुए जिलेवासियों को 250 करोड़ से अधिक लागत के विकास कार्यों की सौगात दी। शहीद-ए-जमीं मेवात की धरती को सलाम करते हुए उन्होंने कहा, बाहरी आक्रमणकारियों ने जब-जब देश पर हमला किया तब-तब मेवातियों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। शहीद हसन खां मेवाती का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मेवात के वीर सपूत ने बहादुरी का परिचय देते हुए 12 हजार मेवातियों के साथ विदेशी आक्रमणकारियों से मुकाबला किया और देश की आजादी के लिए शहादत दी।
विज्ञापन

सीएम ने कहा, पिछले पांच साल के कार्यकाल में सरकार ने जिले के विकास के लिए 1300 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। उन्होंने पूर्व की योजनाओं का जिक्र करते हुए नई योजनाओं को भी मंजूरी देने का एलान किया। इससे पहले प्रगति रैली के आयोजक एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नसीम अहमद ने सीएम के सामने 50 से अधिक मांगों को रखा, जिन्हें पूरा करने की मुख्यमंत्री ने घोषणा की। मुख्यमंत्री ने जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों का ख्याल रखते कई घोषणाएं कीं। पुन्हाना के खंड पिनगवां में सामुदायिक भवन, पुन्हाना और फिरोजपुर झिरका में 11 करोड़ की लागत से सड़कों का निर्माण व सुधारीकरण, नगीना में लाइब्रेरी निर्माण, बड़कली चौक से नगीना तक स्ट्रीट लाइट, गुरुग्राम-अलवर हाईवे को फोरलेन करने की घोषणा करने का भी एलान किया।
विज्ञापन

शहरों में विकास के लिए नगर दर्शन पोर्टल बनेगा
सीएम ने कहा ग्रामीण विकास के लिए सरकार ने ग्राम दर्शन पोर्टल बनाया है। इसी तर्ज पर अब शहरों में भी विकास कार्यों को लेकर नगर दर्शन पोर्टल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा पूर्व विधायक नसीम अहमद ने जिन मांगों को रखा है उन्हें पूरा करने का काम किया गया है। उन्होंने कहा, शिवधाम योजना के तहत प्रदेश के सभी श्मशान और कब्रिस्तानों में पानी की व्यवस्था और रास्ते बनवाने की राशि स्वीकृत की जाएगी। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा प्रदेश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मेवात के वीरों को याद करना भी जरूरी है। उन्होंने कहा देश की आजादी में मेवात के 10 हजार लोगों ने कुर्बानी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के सभी नौ खंडों में बसेंगे औद्योगिक क्षेत्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले में रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए सभी नौ खंडों में औद्योगिक क्षेत्र बसाए जाएंगे। इसके लिए सभी खंडों में छोटे कलस्टर उद्योग लगाने की घोषणा की गई। सीएम ने नूंह में शैक्षिक दायरे को बढ़ाने के मकसद से किसी भी सरकारी कॅालेज में बीएड कक्षाएं लगाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा उर्दू को बढ़ावा देने के लिए अगले वर्ष तक 100 शिक्षकों की भर्ती व रिक्त स्थानों पर नियुक्ति की जाएगी। रोजगार के साधन बढ़ाने के लिए क्रॅशर प्लांट लाइसेंस बनाए जाएंगे।
मेवात कैनाल से सिंचाई पानी बढ़ेगा
सीएम ने कहा मेवात कैनाल से पानी की मात्रा बढ़ाने के लिए इसे 100 क्यूसेक से 150 क्यूसेक किया जाएगा। कोटला झील निर्माण और इससे जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए सरकार विभिन्न तरह के प्रयास कर रही है। सरकार ने विचार किया है कि 100 एकड़ में बनी कोटला झील को 250 एकड़ में विस्तार दिया जाए। इसके लिए किसानों को निर्धारित यानी कलेक्टर रेट पर जमीन देनी होगी। कोई किसान कोटला झील के लिए जमीन देता है तो उसे जमीन के बदले जमीन भी दी जा सकती है।

छपेड़ा गांव में ड्राइविंग स्कूल
सीएम ने कहा कि ड्राइविंग के क्षेत्र में रोजगार बढ़ाने के लिए छपेड़ा गांव में ड्राइविंग स्कूल खोला जा रहा है। इसके अतिरिक्त हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा चलाए जा रहे ड्राइविंग स्कूल में आवश्यकता अनुसार सीटें बढाई जाएंगी। रैली में अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जाकिर हुसैन, विधायक कुंवर संजय सिंह, समय सिंह भाटी, नरेंद्र पटेल, सुरेंद्र आर्य, नौक्षम चौधरी, भानीराम मंगला, मनीष जैन, खुर्शीद राजाका, आलम मुंडल, ताहिरा अजमत, एजाज अहमद, अख्तर हुसैन, शिवकुमार बंटी, जिला उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह, एसपी वरुण सिंगला सहित बड़ी तादाद में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
इन योजनाओं को मंजूरी दी
- नूंह में 30 करोड़ की लागत से जिला स्तरीय खेल स्टेडियम बनाने की स्वीकृति
- नूंह खंड में फल उत्पादन के लिए ढाई करोड़ रुपये, पुन्हाना में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, तिगांव पीएचसी का दर्जा बढ़ाकर सामान्य अस्पताल बनाने की मंजूरी
- अगोन में नए पीएचसी निर्माण के लिए साढ़े तीन करोड़ रुपये मंजूर
- फिरोजपुर झिरका में तिजारा रोड से शिवमंदिर तक स्ट्रीट लाइट, तिजारा मार्ग से सिधरावट तक बाइपास की मंजूरी
- मंहू में दसवीं का स्कूल अपग्रेड कर 12वीं तक करने की घोषणा
- पुन्हाना में ढाई करोड़ की लागत से सामुदायिक पार्क
- पुन्हाना के घीड़ा में विश्राम गृह और खेल स्टेडियम की घोषणा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed