फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bhuvi and Shivam shine in UP's victory

Noida News: यूपी की जीत में चमके भुवी व शिवम

Thu, 27 Nov 2025 06:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 06:13 PM IST
विज्ञापन
Bhuvi and Shivam shine in UP's victory
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर निवासी भारतीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार (भुवी) और शिवम मावी टी-20 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी तेज व स्विंग गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान कर दिया। क्रिकेटरों ने टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश की पहली जीत में अहम भूमिका निभाई। दोनों क्रिकेटरों ने गोवा के खिलाफ खेले गए मैच में आठ ओवर में 47 रन खर्च कर पांच विकेट हासिल किए। बीसीसीआई की ओर से टी-20 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का बुधवार से आगाज हो गया। कोलकाता में खेले गए पहले मैच में उत्तर प्रदेश ने गोवा को छह विकेट से पराजित कर जीत से शुरुआत की और एलीट ग्रुप-बी में शीर्ष स्थान पाया। मैच में ग्रेटर नोएडा के जेपी ग्रीन्स सोसाइटी निवासी भुवी भुवी ने चार ओवर में 23 रन देकर दो विकेट और शिवम ने चार ओवर में 24 रन देकर तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed