फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BHU sent the archaeological remains of Ganga valley to Gujarat

Noida News: बीएचयू ने गंगा घाटी के पुरातात्विक अवशेष भेजे गुजरात

Thu, 11 Sep 2025 02:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
BHU sent the archaeological remains of Ganga valley to Gujarat
बीएचयू के गंगा घाटी के पुरातात्विक स्थलों से मिले मृदभांड बुधवार को गुजरात के लोथल के विश्व स्तरीय राष्ट्रीय सामुद्रिक विरासत संग्रहालय में प्रदर्शनी के लिए भेजे गए। बीएचयू के प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति और पुरातत्व विभाग ने गंगा घाटी से प्राप्त पुरातात्विक महत्व के मृदभांडों का एक संग्रह राष्ट्रीय समुद्री विरासत संग्रहालय, लोथल को दान किया है। यह संग्रहालय भारत सरकार के बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय द्वारा गुजरात सरकार के सहयोग से बनाया जा रहा है।
विज्ञापन



विभागाध्यक्ष प्रो. एमपी अहिरवार ने बताया कि आलमगीरपुर, राईपुरा, अनाई, लतीफशाह, खपुरा और महावन के पुरातात्विक स्थलों से प्राप्त मृदभांड को राष्ट्रीय समुद्री विरासत संग्रहालय के महानिदेशक प्रोफेसर वसंत शिंदे को आधिकारिक तौर पर सौंपे गए। इनमें मुख्य तौर पर मिट्टी के बर्तन, पेंटेड ग्रे वेयर, ग्रे वेयर, ब्लैक स्लिप्ड वेयर और रेड वेयर शामिल थे, जो 3200 साल तक प्राचीन हैं। प्रो. अहिरवार ने कहा कि विभाग के लिए यह विशेष सम्मान और गौरव का क्षण है। अपने अध्ययन और अनुसंधान की उपलब्धियों का शताब्दी वर्ष का जश्न मना रहे हैं। तब विभाग द्वारा किए गए उत्खननों से प्राप्त हजारों साल पुरानी वस्तुओं को अब राष्ट्रीय समुद्री विरासत संग्रहालय में प्रदर्शित करने के लिए ले जाया जा रहा है। इस दौरान प्रो. पुष्पलता सिंह, प्रो. सुमन जैन, डॉ. प्रभाकर उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed