Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bharat Mandapam trade fair to be held during the weekend

Noida News: भारत मंडपम में सजा व्यापार मेला, वीकेंड में जमेगा रंग

Fri, 14 Nov 2025 08:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 08:25 PM IST
विज्ञापन
Bharat Mandapam trade fair to be held during the weekend
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने किया व्यापार मेले का उद्घाटन
विज्ञापन

--------------------
19 से 27 नवंबर तक आम लोगों के लिए खुलेगा

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
भारत मंडपम में शुक्रवार से भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का आगाज हो गया। वीकेंड पर शनिवार से यहां रंग और भी गहरा होने की उम्मीद है। अभी मेला बिजनेस टू बिजनेस आधार पर चल रहा है। 19 से 27 नवंबर तक आम लोगों के लिए मेला खुलेगा। फिलहाल, पहले ही दिन से मेले में रौनक दिखने लगी और देर शाम तक तैयारियों का सिलसिला चलता रहा।

सुबह से ही विभिन्न राज्यों और विभागों के पवेलियन अपनी सजावट और सेटअप को अंतिम रूप देते नजर आए। कहीं सजावटी लाइटें लगाई जा रही थीं तो कहीं कारीगर अपने उत्पादों को टिकाने में जुटे थे। इसी बीच शाम साढ़े पांच बजे केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने मेले का औपचारिक उद्घाटन किया। उद्घाटन के साथ ही पूरे परिसर में चहल-पहल और बढ़ गई। मंत्री ने कहा कि आज भारत तेजी से विकसित देशों की कतार में खड़ा हो रहा है और इसकी सबसे बड़ी भूमिका एमएसएमई निभा रहे हैं। केंद्र सरकार छोटे और मझोले उद्योगों को मजबूत बनाने के लिए हर संभव सहयोग दे रही है। 140 करोड़ लोगों की मेहनत और बदलती सोच ने भारत को बड़ा बाजार बनाया है। एक दौर था जब भारत में सेकेंड हैंड माल भेज दिया जाता था लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। आज भारत खुद माल बनाकर दुनिया को भेज रहा है और मोबाइल निर्माण में भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश बन गया है।
विज्ञापन


भारत स्किल और तकनीक से लैस देश
मंत्री ने कहा कि भारत आज स्किल और तकनीक से लैस देश है। अधिकारी, कर्मचारी और एमएसएमई के उद्यमियों को एआई जैसी नई तकनीकों से खुद को अपडेट करना चाहिए। दुनिया भारत की ओर देख रही है और हमारा सामर्थ्य लगातार बढ़ रहा है। मेले में लोग पीएम गतिशक्ति के स्टॉल को अवश्य देखें। आज देश में रेल, हवाईअड्डे, पुल और बड़ी बुनियादी परियोजनाएं पीएम गतिशक्ति के तहत ही बन रही हैं जिससे भारत का निर्यात और मजबूत हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिफेंस पवेलियन देखने की जरूरत
मंत्री ने कहा कि जनता का बाजार इतना बड़ा है कि भारत को किसी भी दूसरे देश पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। उन्होंने डिफेंस पवेलियन का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि दस साल बाद मेले में रक्षा क्षेत्र की झलक दिखाई दे रही है। भारत अब अपने हथियार खुद बना रहा है और आने वाले समय में विदेश से हथियार खरीदने की जरूरत काफी कम हो जाएगी। उन्होंने इसे आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ी उपलब्धि बताया।

भारत जैसा स्थिर शासन दुनिया में नहीं
देश की स्थिरता और नेतृत्व पर बात करते हुए मंत्री ने कहा कि आज भारत जैसा स्थिर शासन दुनिया में कहीं नहीं दिखाई देता। तेज और निर्णायक फैसलों ने देश को नई दिशा दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णयों को देशभर में स्वीकार किया गया है और इसका नतीजा लगातार चुनावी जीतों के रूप में दिखाई दे रहा है। हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली के बाद अब बिहार में भी जनता ने भाजपा को समर्थन दिया है।


मेला यूनिटी इन डाइवर्सिटी का प्रतीक
जितिन प्रसाद ने सभी राज्यों, विभागों, विदेशी प्रतिनिधियों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि मेला सिर्फ कारोबार का मंच नहीं बल्कि भारत की बदलती क्षमता, तकनीकी मजबूती और यूनिटी इन डाइवर्सिटी का प्रतीक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह मेला देश के विकास की नई कहानी लिखेगा और दुनिया को भारत की असली तस्वीर दिखाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed