फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bhakiyu laid siege to the City Magistrate's office.

Noida News: भाकियू ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय का किया घेराव

Fri, 17 Oct 2025 09:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 09:31 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu laid siege to the City Magistrate's office.
पंचायत कर 17 सूत्री मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा
विज्ञापन

नोएडा। भाकियू की ओर से शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय का घेराव कर पंचायत की गई। इसकी अध्यक्षता चौधरी चरण सिंह भाटी और संचालक जिला अध्यक्ष अशोक भाटी ने किया। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट विवेक भदोरिया को पंचायत में समस्याओं से अवगत कराया और मुख्यमंत्री के नाम का 17 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में प्रमुख मांगे गन्ना मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने और बकाये पर ब्याज सहित त्वरित भुगतान सुनिश्चित करना है। वहीं, छोटे व सीमांत किसानों के सभी कृषि ऋण माफ करना, स्मार्ट मीटर प्रणाली समाप्त करना, किसानों को मुफ्त या रियायती बिजली उपलब्ध कराना, लावारिस पशुओं से फसल बचाव हेतु ठोस नीति बनाना और प्रत्येक गांव में गो आश्रय स्थल सुचारू रूप से संचालित करना शामिल है। इसके अलाना किसानों और आंदोलनरत व्यक्तियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेना प्रमुख मांग है। इस दौरान सुभाष चौधरी, परविंदर अवाना, मनोज मावी, विपिन प्रधान, रविंद्र भगत, संजय फौजी आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed