Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bhakiyu (Bhanu) expanded its organization

Noida News: भाकियू (भानू) ने किया संगठन विस्तार

Sat, 20 Sep 2025 09:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 09:55 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu (Bhanu) expanded its organization
नोएडा(संवाद)। अट्टा गांव में भारतीय किसान यूनियन (भानू) के संगठन का विस्तार किया गया। पंचायत की अध्यक्षता ओमी प्रधान ने की और संचालन का कार्य अनिल बेसोया ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मीडिया प्रभारी सुभाष भाटी ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन (भानू) में आस्था रखते हुए आज कई लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। सुभाष भाटी ने कहा कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेश से जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसे वे पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सभी सदस्य एकजुट होकर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ आंदोलन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इससे स्थानीय किसानों में जोश और एकजुटता बढ़ाई है। इस अवसर पर प्रेम सिंह भाटी, मनोज चौधरी, अनिल बेसोया, प्रीति चौहान, सुनील अवाना, राजवीर मुखिया, विकास गुर्जर, सुभाष भाटी, पवन खारी, ऋषि अवाना, सोनू अवाना, अजय अधाना, मोहित राजकुमार अवाना सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed