फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bhakiu Balraj faction's 19-month sit-in ends

Noida News: 19 माह से चल रहा भाकियू बलराज गुट का धरना खत्म

Tue, 29 Jul 2025 08:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 08:45 PM IST
विज्ञापन
Bhakiu Balraj faction's 19-month sit-in ends
शहदरा सेक्टर-142 में 19 माह से कर रहे थे प्रदर्शन, प्राधिकरण से हुई वार्ता
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहदरा सेक्टर-142 में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (बलराज) का 19 माह से चल रहा धरना समाप्त हो गया। इससे बुधवार को प्रस्तावित महापंचायत भी टल गई। पुलिस, प्रशासन और प्राधिकरण के साथ वार्ता के बाद किसानों ने यह फैसला लिया।

यूनियन के यूपी अध्यक्ष किसान हातम सिंह भाटी ने बताया कि पैतृक जमीन पर बनी दुकानों को इलाहाबाद हाईकोर्ट के यथावत स्टे के बावजूद नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने 15 फरवरी 2024 को ध्वस्त कर दिया था। उसी दिन से यूनियन के नेतृत्व में प्राधिकरण की कार्रवाई के विरोध में धरना-प्रदर्शन शुरू किया गया। धरनास्थल पर कई बार विशाल महापंचायत हुईं जिनमें प्रशासन द्वारा समस्याओं के निस्तारण के लिए समय की मांग की गई थी। वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी का कहना है कि लंबे समय तक इंतजार के बाद संगठन ने क्षुब्ध होकर 30 जुलाई को धरनास्थल पर महापंचायत बुलाई थी। इसमें अलग-अलग राज्यों से लगभग दस हजार किसानों के पहुंचने की तैयारी थी लेकिन मंगलवार को पुलिस प्रशासन की मध्यस्थता के बीच प्राधिकरण के एसीईओ संजय खत्री, ओएसडी क्रांति शेखर, ओएसडी अरविंद कुमार, एसडीएम सीमा सिंह और किसानों के बीच दो घंटे की वार्ता व आश्वासन मिलने के बाद अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed