फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bengali culture, infused with devotion, was on display at the Durga pandals.

Noida News: दुर्गा पंडालों में भक्ति के साथ दिखी बंगाल की संस्कृति

Mon, 19 Oct 2026 08:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 08:43 PM IST
विज्ञापन
Bengali culture, infused with devotion, was on display at the Durga pandals.
नोएडा। प्रतीक विस्ट्ररिया सेक्टर77 सोसाइटी का दुर्गा पांडाल ।
- गीत-संगीत, नृत्य और तबला वादन की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन सोमवार को नोएडा के दुर्गा पूजा पंडालों में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। कहीं मां दुर्गा की संध्या आरती के बाद गीत-संगीत की प्रस्तुतियां हुईं, तो कहीं धुनुच नृत्य, तबला वादन और कविता पाठ प्रतियोगिताओं ने लोगों का ध्यान खींचा। विभिन्न पूजा समितियों की ओर से पारंपरिक विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और आरती की गई।
सेक्टर-26 स्थित कालीबाड़ी में गीत प्रतियोगिता और नृत्य प्रस्तुतियां हुईं। इंडियन आइडल सीजन-15 के उपविजेता सुभोजीत चक्रवर्ती ने गायकी से लोगों को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम में शिल्पांजलि के तहत भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। इसके साथ ही सेक्टर-150 में माता की चौकी के साथ लोगों ने भक्ति भाव से हिस्सा लिया और जयकारे लगाए। सेक्टर-77 स्थित अंतरिक्ष कैमबॉन में भी दुर्गा पूजा मनाई गई।
विज्ञापन


वहीं, सेक्टर-62 स्थित सर्बोजनिन दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में सुरबहार, कविता पाठ प्रतियोगिता, तबला वादन और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। यहां बंगाल की परंपरा के अनुसार मां दुर्गा की आरती के साथ धुनुच नृत्य हुआ। कलाकारों ने पारंपरिक अंदाज में धुनुच लेकर मां की आराधना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-120 स्थित प्रतीक लॉरियल सोसाइटी में पूर्वाह्नों दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित दुर्गा पूजा में सुबह पूजा-अर्चना के बाद सांस्कृतिक नृत्य कार्यक्रम हुए।

नोएडा। प्रतीक विस्ट्ररिया सेक्टर77 सोसाइटी का दुर्गा पांडाल ।

नोएडा। प्रतीक विस्ट्ररिया सेक्टर77 सोसाइटी का दुर्गा पांडाल ।

नोएडा। प्रतीक विस्ट्ररिया सेक्टर77 सोसाइटी का दुर्गा पांडाल ।

नोएडा। प्रतीक विस्ट्ररिया सेक्टर77 सोसाइटी का दुर्गा पांडाल ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed