फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Benefit of Matru Vandana Yojana so that mother and child remain healthy

Noida News: नारी तू नारायणी मातृ वंदना योजना का मिला लाभ ताकि जच्चा-बच्चा स्वस्थ रहें

Mon, 23 Mar 2026 09:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
Benefit of Matru Vandana Yojana so that mother and child remain healthy
फोटो है
विज्ञापन

-----------
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से संचालित प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ गर्भवती महिलाओं के साथ ही प्रसूताओं को भी मिल रहा है। इस योजना के तहत पहली बार गर्भवती होने पर 5000 रुपये का लाभ अलग-अलग किस्तों में गर्भावस्था से लेकर प्रसव के बाद तक दिया जाता है। वहीं, दूसरे बच्चे के रूप में बेटी होने पर दोबारा इस योजना का लाभ मिलता है और इस बार 6000 रुपये दिए जाते हैं। सरकार की ओर से इस योजना का लाभ देने का उद्देश्य है कि जच्चा और बच्चा की उचित देखभाल हो सके।
-------------
सेक्टर-122 निवासी तनु कुमारी ने बताया कि उनका यह पहला बच्चा है और प्रसव सफदरगंज में हुआ था। बच्चा अब आठ महीने का हो गया है और योजना के तहत उनको पहली किस्त के रूप में 3000 रुपये मिल चुके हैं। बच्चे के तीसरे टीकाकरण के बाद उन्होंने दूसरी किस्त के लिए भी आवेदन किया था जिसका भुगतान होना अभी बाकी है। तनु ने बताया कि आंगनबाड़ी उर्मिला सिंह के सहयोग से उन्होंने मातृ वंदना योजना का लाभ मिल सका है।
विज्ञापन

----------
सेक्टर-82 निवासी रुचि ने बताया कि उन्होंने दो साल पहले भंगेल सीएसची में बेटी को जन्म दिया था। इस दौरान रुचि को जननी सुरक्षा योजना का लाभ मिला था। इसके अलावा मातृ वंदना योजना के तहत भी 5000 रुपये की धनराशि दी गई थी। गर्भधारण करने के बाद पंजीकरण होने और दो टीके लगने के बाद पहली किस्त में एकमुश्त 3000 रुपये मिले थे। इसके बाद बच्चा होने के चार महीने बाद जब तीसरा टीका लगा तब फॉर्म भरा और फिर 2000 रुपये आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
सेक्टर-82 पॉकेट-7 निवासी गौरी की बेटी का जन्म जिला अस्पताल में हुआ था। अब बेटी आठ महीने की हो चुकी है। गौरी ने बताया कि गर्भावस्था के समय से लेकर बाद तक सभी उनका बहुत ध्यान रखते थे। इसके साथ ही सरकार की ओर से चलाई जा रही योजना हमें पॉजिटिव रखती हैं। हमें ऐसा महसूस होता है कि सरकार को भी हमारा और हमारे बच्चे का ध्यान है। गर्भावस्था के समय से लेकर बच्चे के तीसरे टीकाकरण तक अलग-अलग किश्तों में 5000 की धनराशि दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed