फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Benefit of cash back and subsidy on digital payment

डिजिटल भुगतान पर मिलेगा कैश बैक व सब्सिडी का लाभ

Thu, 15 Oct 2020 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Benefit of cash back and subsidy on digital payment
धीरेंद्र खड़गटा, उपायुक्त नूंह। - फोटो : Mewat
डिजिटल भुगतान पर मिलेगा कैश बैक व सब्सिडी का लाभ : उपायुक्त
विज्ञापन

नूंह। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत पथ विक्रेता व रेहड़ी वालों को दस हजार रुपये का ऋण विभिन्न बैंकों के माध्यम से दिया जा रहा है। इस ऋण का लाभार्थी को मासिक किस्तों में भुगतान होता है। साथ ही ग्राहकों से 25 रुपये से अधिक का डिजिटल भुगतान लेंगे तो उन्हें कैश बैक के साथ सब्सिडी का भी फायदा मिलेगा। जिन पथ विक्रेता व रेहड़ी वालों को नगर पालिका की ओर से सर्टिफिकेट जारी किए गए हैं या जिन्हें सर्वेक्षण टीम ने चिन्हित किया है, उन्हें यह ऋण दिया जाएगा। उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि योजना के तहत शहरी पथ विक्रेताओं को वर्किंग कैपिटल के रूप में दस हजार रुपये का लोन दिया जाता है। उन्होंने निर्देश भी दिए कि बैंक स्ट्रीट वेंडर्स के आवेदन तुरंत मंजूर करते हुए उन्हें शीघ्र लोन दें, ताकि योजना को अमलीजामा पहनाया जा सके। उन्होंने पथ विक्रेताओं व रेहड़ी वालों से अपील की कि वह अपने आसपास साफ-सफाई रखें व सड़क पर अतिक्रमण नहीं करें और यातायात में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दें।
फोटो : धीरेंद्र खड़गटा, उपायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed