फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Before the arrival of the CM, there was silence on the road, after going jam on the way, ambulance also got stuck

सीएम के आने से पहले सड़क पर सन्नाटा, जाते ही लगा जाम, एंबुलेंस भी फंसी

Wed, 19 Jan 2022 09:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 09:18 PM IST
विज्ञापन
Before the arrival of the CM, there was silence on the road, after going jam on the way, ambulance also got stuck
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद जाम में फंसी एंबुलेंस। संवाद - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को जिम्स में कोरोना की तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे। उनके आने से पहले जिम्स की दो किमी की परिधि में पुलिस ने सभी मार्गों पर बैरिकेड लगाकर सुरक्षा घेरा बनाया था। इस दौरान सड़कों पर सन्नाटा दिखाई दिया, लेकिन उनके जाते ही मुस्तैदी के दावे धराशायी हो गए। कासना-सूरजपुर मार्ग पर लंबा जाम लग गया। इसमें आम लोगों के अलावा एंबुलेंस भी फंस गई। पुलिसकर्मियों ने मशक्कत के बाद एंबुलेंस को बाहर निकलवा और स्थिति सामान्य की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे जिम्स पहुंचे। इससे पहले कासना मुख्य बाजार, सूरजपुर-कासना के अलावा गांव से निकलने वाले और जीबीयू की ओर से जिम्स की तरफ आने वाले मार्ग को पुलिस ने सुरक्षा घेरा में ले लिया था। कार्यक्रम में आमंत्रित लोगों के अलावा अन्य किसी को इन मार्गों से गुजरने की इजाजत नहीं दी जा रही थी। कासना से जिम्स तक तीन स्थानों पर पुलिस ने बैरिकेड लगा रखी थी। मुख्यमंत्री के जिम्स से निकलते ही व्यवस्था बिगड़ गई। न तो सड़क पर बैरिकेड दिखाई दिए और न ही पुलिसकर्मी। मुख्यमंत्री के काफिले व इसमें शामिल होने वाले लोगों के वाहन अचानक मुख्य मार्ग पर निकलने से जाम की स्थिति बन गई। कासना-सूरजपुर मार्ग पर जाम में फंसी एंबुलेंस को एसएचओ बादलपुर, फेज-तीन थाने के इंस्पेक्टर ने तत्परता से बाहर निकाला।
विज्ञापन

गौतमबुद्ध नगर में आने से पूर्व मुख्यमंत्रियों ने संकोच किया
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्रियों ने गौतमबुद्ध नगर से खुद को किनारे रखा। हमने इस मिथक को तोड़ा है। मैं कोविड काल में भी आया, उससे पहले भी आया। एक बार फिर दिल्ली से नजदीक होने के कारण यहां कोविड की तैयारी का जायजा लेने आया हूं। पहले के मुख्यमंत्रियों ने यहां आने में संकोच किया। उनके लिए सत्ता महत्वपूर्ण थी। प्रदेश की जनता उनके लिए कुछ नहीं थी। उनके पास कोई एजेंडा नहीं था। कोराना प्रबंधन के दौरान भी मुझे यहां आने का अवसर मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed