{"_id":"6a1c54e23df6a43509045c4c","slug":"bed-entrance-exam-concluded-peacefully-more-than-12-thousand-candidates-appeared-noida-news-c-23-1-lko1064-96207-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बीएड प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बीएड प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी हुए शामिल
विज्ञापन
- 20 केंद्रों पर दो पालियों में हुई परीक्षा, कंट्रोल रूम से रखी गई निगरानी
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में रविवार को उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2026 का आयोजन शांतिपूर्ण और नकलविहीन माहौल में संपन्न हुआ। जिले के 20 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित परीक्षा में 12,081 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा को पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा और निगरानी के व्यापक इंतजाम किए गए थे। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की गई, जबकि एडीएम कार्यालय में बनाए गए विशेष कंट्रोल रूम से परीक्षा गतिविधियों पर लगातार नजर रखी गई। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जिले में कुल 14,380 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पहली पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित हुई। इसमें 7,190 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 6,033 ने परीक्षा दी, जबकि 1,157 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक चली, जिसमें 6,048 अभ्यर्थी शामिल हुए और 1,142 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इस प्रकार दोनों पालियों को मिलाकर 2,299 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को ले जाने की अनुमति नहीं -
परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई। किसी भी प्रकार के मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। परीक्षा के दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक लगातार निगरानी करते रहे। प्रशासन की ओर से अभ्यर्थियों के लिए पेयजल, बिजली, बैठने की व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। अधिकारियों के अनुसार परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। जिला प्रशासन ने सभी केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरती, जिससे कहीं से भी किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली।