फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Beaten for selling juice mixed with color, food department took sample

Noida News: जूस में रंग मिलाकर बेचने पर पीटा, खाद्य विभाग ने लिया नमूना

Wed, 25 Sep 2024 09:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 09:38 PM IST
विज्ञापन
Beaten for selling juice mixed with color, food department took sample
राजेंद्र नगर का मामला, फूड सेफ्टी विभाग की रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की बात कह रही पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में शंकर रोड पर दो युवक जूस में रंग मिलाकर बेच रहे थे। ये देखकर लोगों ने उनकी पिटाई कर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर को बुलाया। इसके बाद इंस्पेक्टर ने दुकान से नमूने लिए। वहीं, जूस में रंग मिलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
इस संबंध में मध्य जिला पुलिस उपायुक्त एम. हर्षवर्धन ने बताया कि अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। फूल सेफ्टी इंस्पेक्टर की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। राहुल व आयूब शंकर रोड पर जूस बेचते हैं। मंगलवार को कुछ व्यक्ति जूस पीने आए थे। उन्होंने देखा कि आरोपी अनार के जूस में रंग या केमिकल मिला रहे हैं। उन्होंने इसका वीडियो बनाया और राहुल व आयूब की पिटाई कर दी। राहुल व आयूब ने बताया कि अनार के जूस का स्वाद बढ़ाने के लिए वह विशेष प्रकार का रंग मिलाते थे। फूड सेफ्टी विभाग ने मौके से रंग की बोतल जब्त की है। वहीं, पुलिस ने आयूब की मेडिकल जांच कराई है। आयूब ने पुलिस को पिटाई के संबंध में शिकायत दी है।
विज्ञापन

--------
सुबह 10:30 बजे जूस में रंग मिलाकर बेचने की सूचना मिली। दुकान में प्रथमदृष्टया कुछ पदार्थ पाए जाने पर जांच अधिकारी ने खाद्य सुरक्षा निरीक्षक को बुलाया और नमूने लिए। उनकी शिकायत के अनुसार कानूनी कार्रवाई होगी। दुकान आयूब के भाई की बताई जा रही है। - एम. हर्षवर्धन, पुलिस उपायुक्त, मध्य जिला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article