{"_id":"626da3594039360a3f6b4f97","slug":"be-nice-to-the-complainant-who-comes-to-the-office-noida-news-noi645934451","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यालय में आने वाले फरियादी से अच्छा व्यवहार करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यालय में आने वाले फरियादी से अच्छा व्यवहार करें
विज्ञापन
वाल्मीकि बस्ती में खाना खाते राज्यमंत्री।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। प्रदेश के सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिक विभाग के राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल ने शनिवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को मुख्यमंत्री के दिशानिर्देशों से अवगत कराया। बैठक से पहले उन्होंने जिले का भ्रमण कर विकास योजनाओं को परखा और लोगों से मुलाकात की। साथ ही, फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए।
बैठक में राज्यमंत्री ने कहा कि जनमानस की समस्याओं और गरीब वर्ग के लोगों को सरकार की योजनाओं का भरपूर लाभ दिलाने के मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश हैं। सभी अधिकारी यह सुनिश्चित कर लें। उन्होंने राजस्व वसूली, राजस्व वादों, आपदा के प्रकरणों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। खनन विभाग, सिंचाई विभाग में टेल तक पानी जाने, सोलर पंप वितरण, फसल बीमा योजना, गोवंश संरक्षण, खाद्य सुरक्षा अधिनियम योजना, हर घर जल योजना, गेहूं खरीद, स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं, विद्युत विभाग के कार्यक्रमों, ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यक्रमों की भी राज्यमंत्री ने समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि कार्यालय में अधिकारी जनता के साथ मृदुल व्यवहार करें। उनकी समस्या का निराकरण कराएं। सभी अधिकारी समय पर कार्यालय में उपस्थित रहें। उन्होंने पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह और जिलाधिकारी सुहास एलवाई के साथ अलग से बैठक की। बैठक के बाद राज्यमंत्री ने बिसरख ब्लॉक के सामुदायिक केंद्र का निरीक्षण किया। वहां ऑक्सीजन प्लांट की प्रतिदिन साफ सफाई करने के निर्देश दिए। डॉक्टरों की उपस्थिति और दवाइयों की उपलब्धता रखने को कहा। इसके बाद राज्यमंत्री ने जलपुरा स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। यहां पौधरोपण करने के बाद व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
सबसे अधिक विकास कार्य करने वाली ग्राम प्रधान को मिले 11 लाख
दादरी (संवाद)। राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल ने जीटी रोड स्थित कोट गांव में पंचायत घर का निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। इसके बाद कोट गांव की वाल्मीकि बस्ती में कमल सिंह के घर में भोजन किया। राज्यमंत्री ने ग्रामीणों से किसानों के लिए बीज, खाद, बिजली समेत अन्य समस्याओं को लेकर चर्चा की। महिला संतरा देवी ने घर को बनवाने की गुहार लगाई तो उन्होंने आश्वासन दिया। वहीं, ब्लॉक दादरी क्षेत्र में सबसे अधिक विकास कार्य करने पर मुख्यमंत्री ने ग्राम प्रधान रेखा देवी को 11 लाख का चेक देकर सम्मानित किया। कोट गांव में 30 लाख की लागत से पंचायत घर तैयार किया गया है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार भाजपा नेता सोनू भाटी, डाक्टर अशोक कुमार, शयौराज सिंह, कैलाश भडाना, सरदा राम, भूप सिंह मौजूद रहे।