फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Be careful today, traffic jam can cause trouble

Noida News: आज संभलकर निकलें, जाम कर सकता है परेशान

Tue, 22 Jul 2025 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
Be careful today, traffic jam can cause trouble
फोटो--------
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस की तैयारी : 500 से अधिक कर्मचारी और 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरे से संभाली जाएगी यातायात व्यवस्था
कांवड़िये जलाभिषेक करने के लिए शिव मंदिरों का रुख करेंगे

संवाद न्यूज एजेंसी

नोएडा। शहर में अगले दो दिनों तक हजारों कांवड़ियों का आगमन होगा। ऐसे में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को संभालना ट्रैफिक पुलिस के चुनौतीपूर्ण होगा। हालांकि पुलिस का कहना है कि 530 ट्रैफिक कर्मी तैनात किए गए हैं। 300 सीसीटीवी कैमरे से भी नजर रखी जाएगी।
दरअसल, शिवरात्रि पर बुधवार को कांवड़िये शिवालयों का रुख करेंगे। इस बीच ग्रेनो एक्सप्रेसवे से दिल्ली की ओर जाने वाले चालकों को जाम का सामना करना पड़ सकता है। नोएडा होकर फरीदाबाद और दक्षिणी दिल्ली की ओर भी कांवड़िये जाएंगे। इस वजह से चिल्ला बॉर्डर और कालिंदी कुंज पर वाहनों को रोक-रोककर चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार कांवड़ियों को पहले एक स्थान पर इकट्ठा कर लिया जाता है, तब तक वाहनों को गुजरने दिया जाता है, इसके बाद उन्हें एक साथ छोड़ा जाता है। यह व्यवस्था कांवड़ियों के आने तक जारी रहेगी। डीसीपी ट्रैफिक लखन सिंह यादव के अनुसार जिस तरह मंगलवार को व्यवस्था रही, उसी तरह बुुधवार को भी रहेगी। हर स्थिति की जानकारी कंट्रोल रूम से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आज भी रहेगा बदलाव
डीसीपी ट्रैफिक के अनुसार लालकुआं से दादरी की ओर जाने वाला रास्ता बंद कर दिया गया है। महामाया से कालिंदी कुंज की ओर जाने वाले दोनों लेन को सिंगल रखा गया है। एक लेन सिर्फ कांवड़ियों के लिए ही संचालित की जाएगी। ओखला पक्षी विहार रास्ते से हजारों कांवड़िये निकलते हैं। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस के लिए सबसे ज्यादा चुनौती चिल्ला बार्डर पर ही रहेगी।


-----
जाम में फंसे तो 9971009001 या 112 करें कॉल


यातायात पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वाहन चालक जाम लगने पर हेल्पलाइन के जरिए मदद ले सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर 9971009001 है। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पुलिसकर्मियों को भेजा जाएगा। जगह जगह डायल 112 की टीमें भी तैनात रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed