फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Be careful if you get friend request of officers on Facebook

फेसबुक पर अधिकारियों की फ्रेंड रिक्वेस्ट मिले तो हो जाएं सावधान

Mon, 24 Aug 2020 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Be careful if you get friend request of officers on Facebook
फेसबुक पर अधिकारियों की फ्रेंड रिक्वेस्ट मिले तो हो जाएं सावधान
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। फेसबुक पर किसी अधिकारी के नाम से आई फ्रेंड रिक्वेस्ट साइबर ठग की दस्तक भी हो सकती है। साइबर ठग अब अधिकारियों को भी निशाना बनाकर उनके फेसबुक फ्रेंड को रिक्वेस्ट भेजकर ठगी का जाल बुन रहे हैं। गिरोह की गिरफ्तारी नहीं होने से उनका हौसला बढ़ता जा रहा है। ताजा मामले में गौतमबुुद्घ नगर में एसएसपी पद पर तैनात रहे आईपीएस डॉ. अजयपाल शर्मा की फर्जी फेसबुक आईडी बना ली गई है। अहम है कि लॉकडाउन के दौरान साइबर ठगी के मामले में खासी तेजी आई है। आलम यह है कि आए दिन फर्जी फेसबुक अकाउंट से चैटिंग कर संबंधित के मित्रों से रुपयों की मांग की जा रही है। हर वर्ग के लोगों के सामने इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं।
आईपीएस डॉ. अजयपाल शर्मा के नाम और फोटो लगाकर बनाए गए फर्जी फेसबुक अकाउंट से लगातार लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही है। इस संबंध में उन्होंने बताया कि उन्हें जैसे ही फर्जी एफबी अकाउंट बनाए जाने की जानकारी मिली। उन्होंने अपने वास्तविक अकाउंट पर लोगों से सावधान रहने की अपील की है। वह इस संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रेनो डीसीपी समेत कई अधिकारी को बनाया निशाना
कुछ माह पहले डीसपी ग्रेटर नोएडा राजेश कुमार सिंह का भी फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर लोगों से रुपये मांगे गए थे। इसकी उन्होंने शिकायत भी दर्ज कराई और लोगों से भी जागरूक रहने की अपील की। इसके अलावा गौतमबुद्घ नगर के पूर्व एसएसपी पीआरओ बिसरख थाना प्रभारी रहे निरीक्षक राजेश शर्मा, पूर्व सूरजपुर कोतवाली प्रभारी अखिलेश प्रधान के भी फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने का मामला सामने आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बच सकते हैं
- नई फेसबुक रिक्वेस्ट स्वीकार करने से पहले संबंधित व्यक्ति को कॉल कर कंफर्म करें।
- चैटिंग पर बात करने के बजाय मोबाइल पर कॉल करें।
- अगर पेटीएम, गूगलपे और पेफोन पर तुरंत रुपये डालने की कहे तो सावधान हो जाएं।
- परेशानी बताकर मदद मांगे तो, मिलकर या कैश में मदद करें।
जैसे ही फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाए जाने की जानकारी मिली। मैंने अपने वास्तविक अकाउंट पर लोगों से सावधान रहने की अपील की है। इस संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।- डॉ अजयपाल शर्मा, आईपीएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed