{"_id":"6a9d32f519e7c9c55707d0eb","slug":"bdhjf-noida-news-c-1-1-noi1125-4694008-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नशा मुक्ति अभियान के तहत योगासन व ध्यान का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नशा मुक्ति अभियान के तहत योगासन व ध्यान का आयोजन
विज्ञापन
राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय में योगासन व ध्यान का आयोजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर- 39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नशा मुक्ति अभियान के तहत क्रीड़ा विभाग की ओर से योगासन व ध्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक शांति और नशे से दूर रहने की भावना विकसित करना रहा।
कार्यक्रम का आयोजन क्रीड़ा प्रभारी डॉ रेनू तोमर और सदस्य डॉ अपर्णा की देखरेख में हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न प्रकार के योगासनों का अभ्यास किया। ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, वज्रासन, पद्मासन और प्राणायाम जैसे आसनों के माध्यम से उन्होंने शारीरिक लाभ प्राप्त किए। इसके अतिरिक्त, ध्यान सत्र के माध्यम से मानसिक एकाग्रता और आत्मसंयम का अनुभव किया।
डॉ रेनू तोमर ने इस अवसर पर कहा कि नियमित योग और ध्यान शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक और भावनात्मक संतुलन बनाए रखने में अत्यंत सहायक हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि योग व्यक्ति में आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक सोच का विकास करता है, जो उन्हें नशे जैसी हानिकारक प्रवृत्तियों से दूर रहने के लिए प्रेरित करता है।
विज्ञापन
-------------
नेहा शर्मा