फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Barber snaps scissors into the stomach of an intervening student

बीच-बचाव कर रहे छात्र के पेट में नाई ने घोंपी कैंची

Sat, 06 Mar 2021 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Barber snaps scissors into the stomach of an intervening student
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के गांव कुलेसरा में कक्षा-7 में पढ़ने वाले छात्र के पेट में नाई ने कैंची घोंप दी। कुलेसरा निवासी छात्र विष्णु शर्मा दो बच्चों के विवाद में बीच-बचाव कर रहा था। इससे नाराज होकर आरोपी दीपू ने उसके पेट में कैंची घोंप दी। गंभीर रूप से घायल विष्णु को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने छात्र का मेडिकल परीक्षण कर दीपू पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से खुर्जा देहात निवासी सीमा कुलेसरा में किराये के मकान में रहती है। वह औद्योगिक क्षेत्र की एक्सपोर्ट फैक्ट्री में काम करती हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में सीमा ने कहा है कि एक मार्च को उसका बेटा विष्णु गांव में ही नाई की दुकान पर बाल कटवाने गया था। आरोप है कि उसी वक्त नाई दीपू की दुकान पर काम सीखने वाला एक बच्चा और गांव के एक अन्य बालक के बीच किसी बात पर झगड़ा शुरू हो गया।
विज्ञापन

विष्णु ने दोनों बच्चों से झगड़ा नहीं करने को कहा और बीच बचाव कराने लगा। इस पर दीपू नाराज हो गया। उसने विष्णु के पेट में कैंची घोंप दी। घायल विष्णु को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। छात्र का उपचार कराने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं पीड़ित परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed