{"_id":"69d66fcfe0ff460f3e060c09","slug":"barahi-fair-portrayal-of-abhimanyus-slaying-moves-audience-noida-news-c-23-1-lko1064-91847-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराही मेला : अभिमन्यु वध की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया भावुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराही मेला : अभिमन्यु वध की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया भावुक
विज्ञापन
संगीत प्रतियोगिता और मीना बाजार ने मेले की रौनक को चरम पर पहुंचाया
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। बुधवार को होली संगीत प्रतियोगिता और मीना बाजार ने बाराही मेले की रौनक को चरम पर पहुंचा दिया। लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुति और सस्ते व विविध सामानों ने बड़ी संख्या में लोगों को आकर्षित किया।
महाशय पंडित रामकुमार घरबरा एंड पार्टी ने अभिमन्यु वध प्रसंग को प्रस्तुत कर दर्शकों को भावुक कर दिया। वहीं, कैप्टन रिछपाल नागर एंड पार्टी ने सती निहाल दे की प्रस्तुति से लोकगाथाओं को जीवंत किया। वहीं, गौरव भाटी डाबरा एंड पार्टी ने भक्त पूरणमल के प्रसंग के साथ दहेज प्रथा जैसे सामाजिक कुरीतियों पर प्रस्तुति देकर लोगों को सोचने पर मजबूर किया।
प्रतियोगिता के समापन पर शिव मंदिर सेवा समिति ने कलाकारों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद उत्तर प्रदेश कबड्डी टीम की कप्तान सोनिका नागर ने बेटियों की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षित बेटियां समाज को सशक्त बनाती हैं।
विज्ञापन
शाम होते ही बढ़ जाती है भीड़
मीन बाजार में सस्ती दरों पर घरेलू सामान, खिलौने, ज्वेलरी, कॉस्मेटिक्स आदि मिल रहीं हैं। शाम होते ही रोशनी और भीड़भाड़ से बाजार गुलजार हो जाता है। आयोजकों ने कहा कि मीना बाजार मेले का अहम हिस्सा बन गया है। आयोजन समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी से मेला सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है।