फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Banned firecrackers being sold rampantly: Congress

धड़ल्ले से हो रही प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री : कांग्रेस

Sun, 19 Oct 2025 07:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 07:37 PM IST
विज्ञापन
Banned firecrackers being sold rampantly: Congress
देवेंद्र यादव ने कहा - दिल्ली सरकार हरित पटाख उपलब्ध कराने में विफल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाया है कि वह हरित पटाखों की उपलब्धता सुनिश्चित करने में विफल रही है। इस कारण हर जगह प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। इसके परिणामस्वरूप दिवाली के बाद दिल्ली को गंभीर वायु प्रदूषण का सामना करना पड़ेगा।

रविवार को यादव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने केवल ग्रीन पटाखों की बिक्री की मंजूरी दी थी लेकिन दिल्ली में उसकी आड़ में परंपरागत व प्रतिबंधित पटाखे खुलेआम बिक रहे हैं। भाजपा सरकार बीते दो हफ्तों से केवल ग्रीन पटाखों की बात कर रही है जबकि प्रतिबंधित पटाखों पर नियंत्रण के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेशों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। दिल्ली में प्रतिबंधित पटाखे बड़ी मात्रा में गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद से तस्करी के जरिए आ रहे हैं जिस पर रेखा गुप्ता सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। यादव ने कहा कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की चेतावनी के अनुसार अगर इस बार दिवाली पर ज्यादा पटाखे जले तो 21 अक्तूबर तक प्रदूषण बहुत खतरनाक स्तर पर पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article