फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bank passbook consuming twice as much as online transactions

Noida News: ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से दो गुनी खप रहीं बैंक पासबुक

Mon, 05 Jun 2023 01:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Bank passbook consuming twice as much as online transactions
ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से दो गुनी खप रहीं बैंक पासबुक
विज्ञापन


- साल भर में 25 लाख पासबुक हुईं इस्तेमाल, बैंक दे रहे ई-पासबुक को बढ़ावा


माई सिटी रिपोर्टर



नोएडा। ऑनलाइन लेनदेन का प्रभाव इतना अधिक बढ़ गया है कि बैंक पासबुकों की खपत दो गुना बढ़ गई है। जिले में 12.50 लाख बैंक खाताधारक हैं, लेकिन एक वर्ष में पासबुक की खपत करीब 25 लाख है। पिछले वर्ष यह संख्या 21 लाख थी। यह तो तब है जब कई बैंकों के नियम अनुसार तीन महीने की एंट्री ही पासबुक में की जाती है। इस वजह से बैंकों द्वारा अब ई- पासबुक को बढ़ावा दिया जा रहा है।



लीड बैंक के मैनेजर विदुर भल्ला ने बताया कि जिले के करीब 10 लाख लोग रोजाना 142 करोड़ रुपए का ऑनलाइन लेने-देन कर रहे हैं। ऐसे में पासबुक की खपत में बढ़ोत्तरी होना स्वाभाविक है। तीन माह से अधिक की ट्रांजेक्शन की एंट्री देने पर तो यह 10 गुना तक बढ़ सकती हैं। अहम है कि जिले में हर मिनट चार हजार ट्रांजेक्शन हो रहे हैं। एक दिन में यह संख्या 57 लाख से 60 लाख तक है। वहीं जिले में हो रहे सभी प्रकार के लेनदेन का करीब 60 प्रतिशत हिस्सा ऑनलाइन किया जाता है। इसमें 65 प्रतिशत उपयोगकर्ता युवा हैं।
विज्ञापन


------

ई- पासबुक ज्यादा सुविधाजनक



ई-पासबुक को लेकर विदुर भल्ला ने बताया कि अब ग्राहकों को उनके मोबाइल पर ही पासबुक की प्रतिकृति एम-पासबुक उपलब्ध हो जाती है। इसे शाखा में जाकर अपडेट कराने की भी जरूरत नहीं है। वहीं इस एप्लिकेशन के माध्यम से सभी खातों का विवरण आपके मोबाइल पर उपलब्ध होता है। यह बहुभाषी होने के कारण ग्राहकों के लिए काफी सुविधाजनक है। ऐसे में धीरे-धीरे इसका इस्तेमाल बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed