Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ban on rockets and skyshots in Ecovillage-1

Noida News: इकोविलेज-1 में रॉकेट और स्काईशॉट पर पाबंदी, अन्य सोसाइटियों ने भी जारी की एडवाइजरी

Sun, 01 Nov 2026 08:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 08:44 PM IST
विज्ञापन
Ban on rockets and skyshots in Ecovillage-1
- दिवाली पर ऐस इंस्पायर, गैलेक्सी व वेगा सोसाइटी के एओए पदाधिकारियों ने भी की सहयोग की अपील
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। ऊंची इमारतों और घनी आबादी वाली सोसाइटियों में पटाखों की एक चिंगारी भी बड़े हादसे की वजह बन सकती है। इसे देखते हुए सुपरटेक इको विलेज-1 में स्काईशॉट और रॉकेट जैसे हवा में उड़ने वाले पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहीं, अन्य सोसाइटियों के एओए पदाधिकारी भी निवासियों को सुरक्षित तरीके से दीपावली मनाने के लिए अपील कर रहे हैं। उनका जोर त्योहार की खुशियों के साथ लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर है।

इको विलेज-1 के मेंटेनेंस प्रबंधन ने सोसाइटी परिसर में स्काईशॉट, रॉकेट और हवा में ऊपर जाने वाले अन्य पटाखों को जलाने पर रोक लगाई है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सोसाइटी के सुरक्षा प्रावधानों के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। ऐस सिटी के एओए अध्यक्ष मनीष दुबे ने निवासियों से भीड़भाड़ वाले स्थानों से दूर सुरक्षित जगह पर पटाखे जलाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अभिभावक बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतें।
विज्ञापन


वहीं ऐस इंस्पायर सोसाइटी के हरिशंकर नायक ने भी बच्चों को अकेले पटाखे नहीं जलाने देने और सुरक्षित स्थानों का चयन करने की अपील की है। वहीं, गैलेक्सी और वेगा सोसाइटी के एओए सचिव रोहन गुप्ता ने पार्किंग, वाहनों और इमारतों के आसपास आतिशबाजी नहीं करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पार्किंग और लिफ्ट शाफ्ट की सुरक्षा पर विशेष जोर

पटाखों की चिंगारी से वाहनों और इमारतों को होने वाले नुकसान को रोकने के लिए सोसाइटियों में अतिरिक्त इंतजाम किए जा रहे हैं। पार्किंग में खड़े वाहनों में आग लगने की घटना के बाद खुले लिफ्ट शाफ्ट को टीन शेड से ढकने और संवेदनशील स्थानों पर लोहे की ग्रिल लगाने जैसे कदम उठाए गए हैं। इसके अलावा सुरक्षाकर्मियों को निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed