फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ban on construction and demolition of farmhouses

Noida News: यमुना डूब क्षेत्र में फार्महाउस निर्माण व तोड़फोड़ पर रोक

Mon, 01 Sep 2025 10:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 10:03 PM IST
विज्ञापन
Ban on construction and demolition of farmhouses
-इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अगले आदेश तक यथास्थिति बनाए रखने को कहा
विज्ञापन

-मामले में अगली सुनवाई 24 सितंबर को प्रस्तावित

माई सिटी रिपोर्टर,

नोएडा। यमुना डूब क्षेत्र में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नोएडा प्राधिकरण व फार्महाउस मालिकों को यथास्थिति बनाए रखने के लिए कहा है। मतलब यह कि अगले आदेश तक नोएडा प्राधिकरण फ़ार्म हाउसों की तोड़फोड़ नहीं करेगा। वहीं फार्म हाउस मालिक़ व अन्य कोई निर्माण भी नहीं करेंगे। इस प्रकरण में अगली सुनवाई 24 सितंबर को प्रस्तावित हुई है।
26 अगस्त को हुए कोर्ट के इस आदेश का अध्ययन नोएडा प्राधिकरण ने शुरू कर दिया है। कोर्ट ने अगले आदेश तक यथास्थिति का आदेश 30 फार्म हाउस मालिकों की तरफ से दाखिल की गई याचिका पर दिया है। इन फार्म हाउस मालिकों का कहना है कि इनके फार्म हाउस यमुना से 4-5 किलोमीटर दूर हैं। ये फार्म हाउस हाई फ्लड लेवल (एचएफएल )से बाहर हैं। यह भी कहा गया है कि नोएडा प्राधिकरण फार्म हाउस तोड़ने के अभियान में पारदर्शिता नहीं बरत रहा है, चुनिंदा फ़ार्म हाउस को तोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन


…………..

तोड़फोड़ अभियान थमा-

हाई कोर्ट के आदेश के बाद नोएडा प्राधिकरण जो सिंचाई विभाग कि अगुवाई में अगस्त में तोड़फोड़ अभियान चला रहा था वह रुक गया है। 26 अगस्त को इस अभियान में 30 से ज़्यादा फार्म हाउस तोड़े गए थे। प्रकरण कोर्ट में होने की बात कहकर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने कुछ भी बोलने से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


…...

2022 से चल रहा है प्रकरण-

यमुना डूब क्षेत्र में नोएडा प्राधिकरण की तरफ से फार्म हाउसों को तोड़ा जाना व फ़ार्म हाउस मालिकों की तरफ से कार्रवाई को गलत बताया जाना नया नहीं है। यह मुद्दा लंबे समय से बना हुआ है। जून 2022 में नोएडा प्राधिकरण ने करीब 80 फॉर्म हाउस तोड़ दिए थे। प्राधिकरण ने अभियान की शुरुआत 1 जून से शुरू की थी। पहले दिन 62 फार्म हाउस तोड़े गए थे । फिर 8 जून को 15 और फार्म हाउस तोड़े गए। इसके बाद फिर 11 जून को प्राधिकरण ने अभियान चलाकर 27 और फार्म हाउस तोड़े। फिर 16 जून को निर्माणाधीन 3 क्लब और 2 फार्म हाउस और तोड़े गए थे। ताबड़तोड़ कारवाई से बचने को कई फार्म हाउस मालिक कोर्ट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed