फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ban on Chinese app Sheen, its products are being sold on other forums

चीनी एप शीन पर प्रतिबंध पर अन्य मंचों पर बिक रहे उसके उत्पाद

Wed, 06 Oct 2021 12:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Ban on Chinese app Sheen, its products are being sold on other forums
नई दिल्ली। चीनी फैशन ब्रांड एप शीन को ब्लॉक कर दिया गया है क्योंकि वह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा थी लेकिन उसके उत्पादों की अन्य मंचों पर बिक्री आईटी कानून के दायरे में नहीं आती है। यह जानकारी मंगलवार को केंद्र सरकार की ओर से हाईकोर्ट को दी गई। मामले की सुनवाई एक दिसंबर तय की गई है।
विज्ञापन

केंद्रीय इलेक्ट्रोनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेकभनोलॉजी मंत्रालय ने हाईकोर्ट को बताया कि शीन के उत्पादों की अन्य मंचों पर बिक्री आईटी अधिनियम की धारा 69ए के दायरे में नहीं आती। इसलिए इस मुद्दे पर गठित कमेटी कानूनन इन उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध का आदेश जारी नहीं कर सकती।
विज्ञापन

मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल एवं न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की खंडपीठ उस याचिका पर सुनवाई कर रही है जिसमें शीन को अपने उत्पादों की अमेजन पर बिक्री के जरिये दोबारा भारत में प्रवेश से रोकने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस जानकारी के बाद हाईकोर्ट ने याची के वकील से पूछा कि अन्य मंचों पर उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध नहीं है। इस पर आपको क्या कहना है। वहीं अमेजन ने कहा कि उन्हें अब तक याचिका की कॉपी नहीं मिली है। खंडपीठ ने याचिका की कॉपी अमेजन के वकील को देने का निर्देश याची को देते हुए जवाब देने का समय प्रदान कर दिया।
याची अनंततिका सिंह की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक राज सिंह ने कोर्ट से आग्रह किया कि इस बिक्री पर अंतरिम रोक लगाई जाए। अन्यथा भारतीय ग्राहकों का डाटा चीनी कंपनी के पास जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि आईटी अधिनियम की धारा 69ए देश की अखंडता एवं संप्रभुता से जुड़ी है। इन एप पर इसलिए प्रतिबंध लगाया गया था क्योंकि ग्राहकों का डाटा चीनी कंपनियों के पास जा रहा था। वे अब एक मंच के जरिये देश में आ रही हैं।

पेश जनहित याचिका में आग्रह किया गया है कि जब तक केंद्र सरकार चीनी एप से प्रतिबंध नहीं हटाती तब तक अमेजन को शीन एप के साथ अपनी साझेदारी निलंबित करने का निर्देश दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed