फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ban on children's play in the park of AWHO Society

एडब्ल्यूएचओ सोसाइटी के पार्क में बच्चों के खेलने लगाई पाबंदी

Sun, 11 Jul 2021 01:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Ban on children's play in the park of AWHO Society
ग्रेटर नोएडा। आर्मी वेलफेयर हाउसिंग आर्गेनाइजेशन (एडब्ल्यूएचओ) सोसाइटी के पार्क में बच्चों को खेलने को लेकर विवाद शुरू हो गया है। सोसाइटी की अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन (एओए) ने पार्क में बच्चों के क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन आदि खेलने पर पाबंदी लगा दी है। साथ ही पार्क में बच्चे खेलते मिलने पर आर्थिक जुर्माना लगाने का फरमान जारी कर दिया है। एओए के इस फरमान का विरोध सोसाइटी निवासी पार्क में अनशन पर बैठ गए हैं।
विज्ञापन

चाई-3 सेक्टर में एडब्ल्यूएचओ सोसाइटी है। जिसमें डिफेंस से जुड़े लोगों के मकान हैं। तीन दिन पहले सोसाइटी के एओए ने पार्क में बच्चों खेलने व पेट्स नहीं लाने का आदेश जारी कर पार्क में इस बाबत बोर्ड लगा दिया था। सोसाइटी के लोगों ने इसका विरोध जताया तो मामला बिगड़ गया। शनिवार सुबह से सोसाइटी में रहने वाले कर्नल आनंद गुप्ता, शुभम गुप्ता समेत सोसाइटी के अन्य लोग पार्क में ही अनशन पर बैठ गए। अनशन में सोसाइटी में निवासी महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। उन्होंने मांग की है कि बच्चों के खेलने-कूदने की पाबंदी जब तक हटाई नहीं जाती तब तक अनशन जारी रहेगा।
विज्ञापन

वहीं एओए ने अपनी कार्रवाई को नियमानुसार सही बताया है साथ ही अनशन को नियम को विरुद्ध बताया है। साथ ही यह भी बताया है कि जहां क्रिकेट, फुुटबॉल खेलने के लिए मना किया गया है वह पार्क नहीं लॉन हैं। जो निवासियों के घूमने-फिरने के लिए है, खेलने के लिए नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्डर ने अभी एओए को सिर्फ एक लॉन हैंडओवर किया है। इसका इस्तेमला सोसाइटी में रहने वाले वरिष्ठ नागरिक सुबह-शाम घूमने-फिरने के लिए करते हैं। यह पार्क नहीं हैं। इसमें बच्चे क्रिकेट और फुटबॉल खेल रहे थे, जिससे लॉन की हरियाली क्षतिग्रस्त हो रही थी। - पीके पटनायक, अध्यक्ष एडब्ल्यूएचओ सोसाइटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed