फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ban on bursting of firecrackers in parking lots of societies

Noida News: सोसाइटियों की पार्किंग व फ्लैटों की बालकनी में पटाखे जलाने पर रोक

Sun, 19 Oct 2025 07:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 07:38 PM IST
विज्ञापन
Ban on bursting of firecrackers in parking lots of societies
-ग्रेनो वेस्ट की 20 से अधिक सोसाइटियों में जारी की गई एडवाइजरी
विज्ञापन

-कई जगह मेलों का किया गया आयोजन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की 20 से अधिक सोसाइटियों में दिवाली पर पार्किंग व फ्लैटों की बालकनी में पटाखे जलाने पर रोक लगाई गई है। इस संबंध में संबंधित सोसाइटी की एओए या बिल्डर प्रबंधन ने एडवाइजरी जारी की है। एडवाजरी में कई स्थान तय किए गए हैं, जहां पर निवासी पटाखे जला सकते है। कई सोसाइटियों में पार्कों में व्यवस्था की गई है। वहीं कई सोसाइटियों में रॉकस्टार नाइट का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमेंर गायकों को बुलाया गया है। कई सोसाइटियों में एक दिया सैनिकों के लिए भी जलाया जाएगा।
वेलेंशिया होम्स सोसाइटी के एओए अध्यक्ष विनय सिंह ने बताया कि निवासियों की सुरक्षा को देखते हुए एडवाइजरी जारी की गई है। जिससे सोसाइटी में दीपों का त्योहार शांति से हो सके। उन्होंने कहा कि साल भर सोसाइटी में निवासियों की सेवा करने वालों के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पिछली दिवाली कई सोसाइटियों में आग लगने से कई घटनाएं हो चुकी हैं। निवासियों से कहा गया है कि वह घर जाते समय दिए जलाते हुए रखकर न जाएं। वहीं ऐस सिटी एओए उपाध्यक्ष वरुण मल्हन ने बताया कि दिवाली मेले का आयोजन सोसाइटी में किया गया है। मेले में निवासियों ने काफी मस्ती की है। निवासियों को भेजे गए संदेश में कहा गया है कि पटाखें जहां भी जलाएं वहां आग बुझाने की व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन



-----------------
सोसाइटी में बने शाफ्ट ढके
ऐस एस्पायर सोसाइटी के एओए अध्यक्ष हरिशंकर नायर ने बताया कि परिसर में सुरक्षा को देखते हुए खुले शॉफ्ट को कवर करा गया है। साथ ही जगह-जगह लोहे की ग्रिल लगाई है। सुरक्षा कर्मियों से भी हर समय निगरानी रखने के लिए बोला गया है। इसके साथ ही पार्क में बिजली की व्यवस्था कराई गई है। वहां आकर सब अतिशबाजी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------


रॉकस्टार नाइट का आयोजन
ऐस डिविनो सोसाइटी के एओए पदाधिकारियों ने बताया कि निवासियों के लिए रॉकस्टार नाइट का आयोजन किया गया है। परिसर में गायक की धुन पर निवासी थिरकेंगे। इसके साथ ही पूरी सोसाइटी को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। उन्होंने बताया कि निवासियों ने भी एक दिया सैनिकों के लिए रखने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed