फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bamboo plantation campaign started at Bhalswa landfill site

Noida News: भलस्वा लैंडफिल साइट पर बांसरोपण अभियान शुरू

Tue, 04 Mar 2025 08:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 08:19 PM IST
विज्ञापन
Bamboo plantation campaign started at Bhalswa landfill site
विकसित भारत 2047 के विजन के तहत दिल्ली को प्रदूषण मुक्त और हरित बनाया जाएगा
विज्ञापन

----------
54000 पौधे लगेंगे, 2000 लगाए
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उपराज्यपाल वीके सक्सेना व मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विकसित भारत 2047 के विजन के तहत प्रदूषण मुक्त और हरित दिल्ली की दिशा में कदम उठाते हुए मंगलवार को भलस्वा लैंडफिल साइट पर बांसरोपण अभियान का शुभारंभ किया। इसके तहत 2,000 बांस के पौधे लगाए गए। डेढ़ महीने में कुल 54,000 पौधे लगाने की योजना है। बांस को जानबूझकर चुना गया है, क्योंकि यह 30 प्रतिशत अधिक ऑक्सीजन प्रदान करता है जिससे प्रदूषण कम करने में मदद मिलती है। इस दौरान मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, सांसद योगेंद्र चांदोलिया व विधायक दीपक चौधरी भी मौजूद रहे।
इस मौके पर उपराज्यपाल ने कहा कि यह दिल्ली में एक नई शुरुआत है। बांस के पौधे जल्दी बढ़ते हैं। हमारी सरकार दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछली सरकारें केवल कचरे के पहाड़ों की बातें करती थीं, लेकिन हमारी सरकार ने इस चुनौती का समाधान निकाला है। हम सुनिश्चित करेंगे कि अगले एक साल में लैंडफिल साइट की ऊंचाई कम हो और ग्रीनलैंड का विकास हो। यह अभियान दिल्ली को साफ, सुंदर और प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। दिल्ली सरकार ने भलस्वा लैंडफिल साइट पर कचरा मुक्त करने की दिशा में कई कदम उठाए हैं। इधर, मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि भलस्वा लैंडफिल साइट की लगभग 35 प्रतिशत भूमि को अब तक साफ किया जा चुका है और पांच एकड़ भूमि पर पौधरोपण किया जा चुका है। उनका लक्ष्य मार्च 2026 तक इस पूरी भूमि को कचरा मुक्त करना है।
विज्ञापन


भलस्वा लैंडफिल साइट की स्थिति
भलस्वा लैंडफिल साइट दिल्ली के प्रमुख कूड़ा डंपिंग और निस्तारण स्थल के रूप में जानी जाती है। यह साइट 78.5 एकड़ में फैली हुई है और वर्षों से यहां कचरा जमा किया जा रहा था, जिससे आसपास प्रदूषण और स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो रही थीं। दिल्ली सरकार ने कुछ वर्षों में इस समस्या के समाधान के लिए कई उपाय किए हैं। बांसरोपण अभियान उसी पहल का हिस्सा है, जिसमें साइट को ग्रीनलैंड में बदलने और प्रदूषण को कम करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article