{"_id":"6afb2c730f3288ab480fda52","slug":"balkar-singh-to-be-ceo-of-greater-noida-authority-may-take-charge-today-grnoida-news-c-23-1-lko1064-112226-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ग्रेनो प्राधिकरण के नए सीईओ होंगे बलकार सिंह, आज संभाल सकते हैं चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ग्रेनो प्राधिकरण के नए सीईओ होंगे बलकार सिंह, आज संभाल सकते हैं चार्ज
विज्ञापन
- रवि कुमार एनजी को यूपीसीडा का सीईओ बनाया गया, नवागत एसीईओ प्रवीण वर्मा का तबादला बने शामली के डीएम
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) 2004 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. बलकार सिंह होंगे। उन्हें दिल्ली में रेजीडेंट कमिश्नर की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। आवास आयुक्त और यूपीसीडा के सीईओ जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके डॉ. सिंह मंगलवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ का कार्यभार संभाल सकते हैं।
वहीं, वर्तमान सीईओ रवि कुमार एनजी को उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) का सीईओ बनाया गया है। सोमवार को शासन की ओर से जारी आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के नवागत एसीईओ प्रवीण वर्मा का नाम भी शामिल रहा। उन्होंने सोमवार को ही एसीईओ का कार्यभार संभाला था, लेकिन उसी दिन उन्हें शामली का जिलाधिकारी नियुक्त कर दिया गया। इसके बाद उन्हें ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से कार्यमुक्त कर दिया गया, ताकि वह नई जिम्मेदारी संभाल सकें।
इसके अलावा नूपुर गोयल ने भी सोमवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में एसीईओ का कार्यभार संभाल लिया। तबादले के बाद एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव और श्रीलक्ष्मी वीएस को प्राधिकरण से कार्यमुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
उधर, यमुना प्राधिकरण में भी सोमवार को दो नए एसीईओ ने कार्यभार संभाला। इनमें कृष्ण कुमार सिंह और संजय मीणा शामिल हैं। संजय मीणा इससे पहले मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (वीसी) थे, जबकि कृष्ण कुमार सिंह अयोध्या में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के पद पर तैनात थे। वहीं, यमुना प्राधिकरण से तबादला किए गए एसीईओ राजेश कुमार, डॉ. नितिन मदान और शैलेंद्र कुमार सिंह को नई जिम्मेदारियां संभालने के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है।