फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bal Bharati School issued a notice for running classes in a basement lacking ventilation.

Noida News: बिना वेंटिलेशन बेसमेंट में कक्षा चलाने पर बाल भारती स्कूल को नोटिस

Sat, 08 Aug 2026 05:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
Bal Bharati School issued a notice for running classes in a basement lacking ventilation.
- एनसीपीसीआर के पत्र के बाद नोएडा प्राधिकरण से भी मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। नोएडा के सेक्टर-21 स्थित बाल भारती पब्लिक स्कूल में कक्षा 8वीं की पढ़ाई बिना खिड़कियों, उचित वेंटिलेशन और आपातकालीन निकास व्यवस्था वाले बेसमेंट में कराने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि 7 अगस्त को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) का शिकायती पत्र मिला था।
इसमें आरोप लगाया गया कि कक्षा 8डी का संचालन बिना खिड़कियों और उचित वेंटिलेशन वाले बेसमेंट में किया जा रहा है। साथ ही, आपातकालीन निकास और अग्निशमन सुरक्षा मानकों की भी अनदेखी की जा रही है। शिकायत के अनुसार बेसमेंट में पढ़ने वाले बच्चों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल में लगे एयर कंडीशनर खराब रहने के कारण बच्चों को उमस और गर्मी से दिक्कत हो रही है। मामले में नोएडा विकास प्राधिकरण से भी रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि स्कूल प्रबंधन से शिकायत में लगाए गए आरोपों के संबंध में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है। साथ ही कहा गया है कि यदि निर्धारित समय के भीतर स्कूल की ओर से स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होता है और शिकायत सही पाई जाती है तो प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया अपर जिलाधिकारी की ओर से भी नोएडा प्राधिकरण को पत्र लिखकर पूरे मामले से अवगत कराया गया है। उन्होंने बताया कि स्कूल यदि उचित जवाब नहीं देते है तो धारा 10 के तहत स्कूल की जमीन को रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed