फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BAKS inspected Noida airport

Jewar Airport: बकास ने किया निरीक्षण, एयरोड्रम लाइसेंस मिलने की संभावना, जल्द आ सकती है उद्घाटन की तारीख

Mon, 24 Nov 2025 10:11 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, यमुना सिटी (ग्रेटर नोएडा)
माई सिटी रिपोर्टर, यमुना सिटी (ग्रेटर नोएडा) Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 24 Nov 2025 10:11 PM IST
सार

नोएडा समेत पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बहुप्रतिक्षित सबसे बड़ी परियोजना नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कॉमर्शियल फ्लाइट का संचालन अब बस कुछ ही दिन दूर है। ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सेफ्टी (बकास) की टीम की हरी झंडी के बाद ही एयरोड्रम लाइसेंस मिलना था। कार्गो सेवा के लिए बकास पहले ही सर्टिफिकेट नोएडा एयरपोर्ट को दे चुका है।

विज्ञापन
BAKS inspected Noida airport
नोएडा एयरपोर्ट - फोटो : X@NIAirport

विस्तार

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार को ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सेफ्टी (बकास) की टीम ने दौरा किया। इस दौरान टीम ने हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन में यात्रियों की सुरक्षा, कार्यप्रणाली, सुविधाओं का बारीक निरीक्षण किया। अनुमान है कि जल्द ही एयरोड्रम लाइसेंस मिल सकता है। इसके बाद एयरपोर्ट के उद्घाटन की तिथि आ सकती है।

विज्ञापन

नोएडा समेत पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बहुप्रतिक्षित सबसे बड़ी परियोजना नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कॉमर्शियल फ्लाइट का संचालन अब बस कुछ ही दिन दूर है। ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सेफ्टी (बकास) की टीम की हरी झंडी के बाद ही एयरोड्रम लाइसेंस मिलना था। कार्गो सेवा के लिए बकास पहले ही सर्टिफिकेट नोएडा एयरपोर्ट को दे चुका है। अब संपूर्ण सेवाओं के लिए सुरक्षा जांच नोएडा एयरपोर्ट पर की जानी थी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रबंधन (एनआईए) की ओर से कार्य पूरा होने का दावा करते हुए टीम को दौरे के लिए आमंत्रित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को टीम ने संपूर्ण एयरपोर्ट की सुरक्षा और व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने यात्रियों के एंट्री प्वाइंट और सुरक्षा जांच का निरीक्षण किया। इसके बाद सभी डेस्क पर कर्मियों की संख्या, लगेज जांच, लगेज यात्रियों तक पहुंचना, यात्रियों की सुरक्षा-व्यवस्था, बोर्डिंग पास सिस्टम, लिफ्ट, एस्कलेटर, एयर साइड पर यात्रियों की बोर्डिंग, विमानों से यात्रियों को लाने ले जाने का इंतजाम, स्वच्छता व्यवस्था और सभी शिफ्ट कर्मियों और बैकअप कर्मियों की जानकारी की। इसके अलावा विमानों का आवागमन और पूरी व्यवस्था का जायजा लिया। अब ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सेफ्टी की टीम डीजीसीए को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। माना जा रहा है कि रिपोर्ट के आधार पर इसी सप्ताह एयरपोर्ट को एयरोड्रम लाइसेंस मिल सकता है।

विज्ञापन

लाइसेंस मिलते ही शुरू हो जाएगी टिकट बुकिंग
डीजीसीए के एयरोड्रम लाइसेंस जारी करने के साथ ही एयरलाइंस अपनी टिकट बुकिंग शुरू कर सकेंगी। पहले चरण में देश के दस बड़े शहरों के लिए कॉमर्शियल फ्लाइट शुरू की जाएगी। इनमें अहमदाबाद, मुंबई, बंगलूरू, लखनऊ, वाराणसी समेत अन्य शहर होंगे। शुरुआत में एयर इंडिया के साथ-साथ इंडिगो और अकासा एयर की भी विमान सेवा शुरू हो सकती हैं।

लाइसेंस मिलने के बाद मिलेगी उद्घाटन की तिथि
एयरोड्रम लाइसेंस मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उद्घाटन की तिथि मांगी जाएगी। अनुमान है कि 27 को नोएडा आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं एयरपोर्ट का निरीक्षण कर सकते हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उद्घाटन के लिए स्वयं आमंत्रण देने जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed