फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bail rejected for accused in murderous assault case

Noida News: जानलेवा हमले के आरोपी की जमानत खारिज

Fri, 03 Jul 2026 07:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
Bail rejected for accused in murderous assault case
(अदालत से)
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। सत्र अदालत ने जानलेवा हमले के मामले में आरोपी शिवम कुमार की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। अदालत ने कहा कि उपलब्ध साक्ष्य, वारदात की गंभीरता तथा तथ्यों को देखते हुए आरोपी को जमानत देने का पर्याप्त आधार नहीं बनता। मामला दादरी थाना क्षेत्र का है। अभियोजन पक्ष ने बताया कि 17 मई की रात वादी के पिता गांव में अपने घर में थे। इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और लाठी-डंडों व रॉड से हमला कर दिया। हमलावर ने गोली भी चलाई। वहीं, बचाव पक्ष ने कहा कि सह आरोपियों के बयान के आधार पर उसे शामिल किया गया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने पाया कि मेडिकल रिपोर्ट में पीड़ित के दोनों पैरों में फ्रैक्चर और सीने पर गंभीर चोटों का उल्लेख है। साथ ही आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठी और सह आरोपियों से हथियार और कारतूस बरामद होने का भी रिकॉर्ड मौजूद है। इस कारण अदालत ने जमानत अर्जी खारिज कर दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed