{"_id":"6935932f4710a8c20b032b4e","slug":"bail-petition-rejected-grnoida-news-c-23-1-lko1064-82319-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों में फंसे अधिवक्ता को नहीं मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों में फंसे अधिवक्ता को नहीं मिली राहत
विज्ञापन
(अदालत से)
-सुसाइड नोट, चैट और गंभीर आरोपों का हवाला देते हुए कोर्ट ने नहीं दी राहत
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत ने शारीरिक शोषण और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में अभिप्रय सिंह की जमानत अर्जी खारिज कर दी। आरोपी पर अपनी लॉ फर्म में युवती को उकसाने का आरोप है। मामला थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में दर्ज हुआ था।
वादी के अनुसार मृतका वर्ष 2024 में एलएलबी पास करने के बाद आरोपी की दिल्ली स्थित लॉ फर्म में कार्यरत थी। आरोप है कि करीब एक वर्ष से आरोपी मृतका को शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बनाता रहा और उसके अंतरंग वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा था। मृतका के परिवार ने यह भी आशंका जताई है कि वह गर्भवती थी और पहले भी उसे गर्भपात की दवाइयां दी गई थीं। 3 नवंबर 2025 को आरोपी ने मृतका को अपमानित करने के साथ ही यह धमकी दी कि यदि उसने उसके रास्ते में रुकावट पैदा की तो उसकी निजी वीडियो वायरल कर देगा। इसके बाद मृतका ने कमरे में जाकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जमानत पर सुनवाई के दौरान आरोपी के अधिवक्ता ने तर्क दिया कि आरोप झूठे हैं। कोई अंतरंग वीडियो बरामद नहीं हुआ है। मृतका गर्भवती थी इसका कोई चिकित्सीय प्रमाण नहीं है। वहीं अभियोजन ने अदालत को बताया कि मृतका के मोबाइल चैट, कई पन्नों का सुसाइड नोट एवं सीडी उपलब्ध हैं। जिनमें आरोपी द्वारा धोखा और धमकी देकर शोषण किए जाने का उल्लेख है। अदालत ने माना कि आरोप अत्यंत गंभीर हैं। सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्य अभियुक्त की भूमिका की ओर संकेत करते हैं, ऐसे में जमानत देना उचित नहीं होगा।