फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bail of accused of raping a minor rejected

Noida News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की जमानत खारिज

Sun, 26 Oct 2025 06:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 06:32 PM IST
विज्ञापन
Bail of accused of raping a minor rejected
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-126 नोएडा थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी सलमान बिन अंसार की जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि नाबालिग के साथ जबरन यौन संबंध बनाना जघन्य अपराध है, ऐसे में आरोपी को जमानत नहीं दी जा सकती।
विज्ञापन

मामला वर्ष 2022 का है। पीड़िता के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी 16 वर्षीय बेटी एक गोदाम में काम करती थी। गोदाम मालिक ने उसकी जिम्मेदारी लेने का आश्वासन दिया था। वहीं काम करने वाला सलमान पीड़िता से कई बार दुष्कर्म करता रहा। बीमारी के दौरान जब पीड़िता डॉक्टर के पास गई तो गर्भवती होने का पता चला। पिता के सवाल करने पर गोदाम मालिक ने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

सलमान के अधिवक्ता ने दावा किया कि पीड़िता ने गोदाम मालिक के कहने पर उसका नाम लिया, पर अदालत ने यह दलील अस्वीकार की। अदालत ने कहा कि सलमान ने नाबालिग का एक वर्ष तक शोषण किया और साक्ष्यों के समग्र मूल्यांकन से यह स्पष्ट होता है कि उसे जमानत नहीं दी जा सकती। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed