फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bad roads and traffic jams are choking us, pollution hotspots and testing centres have doubled

Noida News: जर्जर सड़कों और जाम से हांफ रही सांसें, प्रदूषण हॉटस्पॉट और जांच केंद्र हुए दोगुने

Wed, 16 Sep 2026 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Bad roads and traffic jams are choking us, pollution hotspots and testing centres have doubled
नोएडा एलिवेटेड में मरम्मत के बाद बिछाई गई बिटूबीन
- 20 केंद्रों पर होगी प्रदूषण की सख्त निगरानी, उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
विज्ञापन


--------
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर की खराब सड़कें और सड़कों पर लगने वाला गाड़ियों का लंबा जाम प्रदूषण कम न होने का मुख्य कारण है। यही वजह है कि नोएडा प्राधिकरण, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और ट्रैफिक विभाग मिलकर भी नोएडा का प्रदूषण कम नहीं कर पा रहे हैं। परिवहन विभाग के मुताबिक, जिले में 13 लाख से अधिक वाहन पंजीकृत हैं इसके साथ ही हर महीने करीब 13-14 हजार नई गाड़ियां आती हैं। हालांकि इस साल प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने हॉटस्पॉट और जांच केंद्र (स्टेशन) केंद्र दोगुने कर दिए हैं।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से इस बार 20 केंद्रों पर प्रदूषण की सख्त निगरानी की जाएगी, जबकि पिछली बार 10 हॉटस्पॉट ही बने थे। इसके अलावा प्रदूषण जांच केंद्र भी चार से बढ़ाकर 8 कर दिए गए हैं। बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि हर साल एक अक्तूबर से ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रेप) लागू हो जाता है और ऐसे में प्रदूषण नियंत्रण के लिए बनाए गए नियमों का पालन करना अनिवार्य होता है। प्रदूषण नियंत्रण का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

---------
नोएडा में बने 20 हॉटस्पॉट

कंस्ट्रक्शन डस्ट (निर्माण क्षेत्र)
सेक्टर-150 से 162
सेक्टर-94, 124 से 135
सेक्टर-50 व 51
सेक्टर-140 से 145
सेक्टर-62 (ब्लॉक-ए)
चिल्ला बॉर्डर से महामाया फ्लाईओवर (एलिवेटेड रोड का निर्माण)
सेक्टर-96 से 98

सेक्टर-105

सेक्टर-113, 115 और 117

--------

उद्योगों का धुआं
होजरी कॉम्प्लेक्स की एयर पॉल्यूटिंग इंडस्ट्रीज

---------

कच्ची व टूटी सड़कें
-यमुना पुश्ता रोड

-सेक्टर-1 रोड (कृभको ऑफिस के सामने)

-सोरखा गांव रोड (सेक्टर-115)

---------

ठोस कचरा क्षेत्र
-सेक्टर-145 (डंपिंग साइट)

-सेक्टर-32 (प्राधिकरण की हॉर्टिकल्चर वेस्ट साइट)

-----

जाम में फसे वाहनों का धुआं
-दादरी रोड (एनएसईजेड मेट्रो स्टेशन से हिंडन ब्रिज)

-सेक्टर-62 चौराहा

-दलित प्रेरणा स्थल

-कालिंदी कुंज बॉर्डर

-छिजारसी तिराहा (सेक्टर-63)

-----------
हॉटस्पॉट की सूची से हटाया सेवन एक्स
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल के 10 हॉटस्पॉट में से इस साल सेवन एक्स हटा दिया गया है। बोर्ड के मुताबिक यहां पर फिलहाल निर्माण कार्य नहीं चल रहा है और धूल आदि की समस्या भी नहीं है। हालांकि सेवन एक्स के आसपास के सेक्टरों को हॉटस्पॉट में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------
पुराने चार जांच केंद्र - इस साल के नए जांच केंद्र

सेक्टर 62 - सेक्टर 39 (राजकीय डिग्री कॉलेज के पास)
सेक्टर 125 - सेक्टर 143 (गुलशन इकेबाना सोसाइटी के पास)
सेक्टर 116 - सेक्टर 150 (भगत सिंह पार्क के पास)
सेक्टर 1 - सेक्टर 110 (महर्षि विश्वविद्यालय के पास)
------
निर्माण कार्य स्थलों पर कैमरे लगवा दिए गए हैं जहां से सीधी निगरानी हो रही है। हॉटस्पॉट और जांच केंद्र भी दोगुने कर दिए गए हैं। इसके बाद भी शहर की खराब सड़कें और सड़कों पर उड़ती धूल, वाहनों का भारी जाम प्रदूषण बढ़ाने का मुख्य कारण बनता जा रहा है। -रितेश तिवारी, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed