फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Baby fish released into the Saryu River

Noida News: सरयू नदी में छोड़े गए मछलियाें के बच्चे

Thu, 13 Nov 2025 12:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Baby fish released into the Saryu River
सरयू में मछली छोड़ते नाविक।
संतकबीरनगर। नदियों में मछलियों को संरक्षित करने के उद्देश्य से सरयू नदी में बुधवार को दो लाख मछलियों के बच्चों को छोड़ा गया। विधायक धनघटा गणेश चन्द्र चौहान ने अपने हाथों से मछलियों को नदी में छोड़ा।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक ने कहा कि मछलियां हमारे पर्यावरण को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वह पानी को भी स्वच्छ रखती हैं। वह जल चक्र का एक हिस्सा हैं।
विज्ञापन

अत: आवश्यकता इस बात की है कि इनको संरक्षित किया जाय। धनघटा गणेश चंद चौहान की उपस्थिति में आज नदियों में मत्स्य सम्पदा का संरक्षण करने के लिए प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत सरयू नदी के बिड़हरघाट में 2.0 लाख भारतीय मेजर कार्प मत्स्य अंगुलिका का संचय किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर उप निदेशक मत्स्य महेश चौहान, मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंद किशोर प्रसाद, ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक भूपेंद्र कुमार सिंह, मत्स्य निरीक्षक शशि प्रकाश वरिष्ठ सहायक मुश्ताक अहमद, हैंसर समिति सचिव सुरेंद्र कुमार निषाद, अध्यक्ष राम कोमल, छपरा मगर्वी, अध्यक्ष अमर नाथ निषाद सहित अन्य मत्स्य पालकगण व जन सामान्य के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed