फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BA and B.Com program hit in SOL

Noida News: एसओएल में बीए व बीकॉम प्रोग्राम हिट

Wed, 04 Sep 2024 06:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 06:43 PM IST
विज्ञापन
BA and B.Com program hit in SOL
-सर्वाधिक 44 हजार दाखिले बीए प्रोग्राम कॉम्बिनेशन में हुए
विज्ञापन


-14 हजार विद्यार्थियों ने कराया बीकॉम में अपना दाखिला

-1.18 लाख ने एसओएल में कराया पंजीकरण अब तक
----------------
-80 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने जमा करा दी फीस

-डीयू के नियमित कॉलेजों की तीसरी सीट सूची का इंतजार
-बढ़ेगी एसओएल में संख्या, 15 सितंबर तक होंगे दाखिले

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के नियमित कॉलेजों के दाखिले के समान ही एसओएल(स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग) में भी बीए व बीकॉम प्रोग्राम दाखिला लेने में हिट साबित हो रहे हैं। एसओएल में अन्य प्रोग्राम के मुकाबले में इन्हीं दो कोर्सेज में सर्वाधिक दाखिले हो रहे हैं। डीयू के नियमित कॉलेजों में दाखिले के लिए तीसरी सीट आवंटन सूची के बाद एसओएल में दाखिला लेने वालों की संख्या और बढ़ जाएगी। वही पहले ही यहां दाखिला लेने की अंतिम तिथि को 31 अगस्त से बढ़ाकर 15 सितंबर तक कर दिया गया है।
लगभग दो महीने की दाखिल प्रक्रिया के दौरान अब तक एसओएल में करीब 1 लाख 18 हजार से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। जबकि 80 हजार से अधिक ने फीस का भुगतान कर अपने दाखिले को पक्का कर लिया है। इस बार अभी दाखिला लेने की रफ्तार थोड़ी धीमी है दरअसल ऐसा कहा जा रहा है कि कई छात्रों ने अन्य विश्वविद्यालयों या संस्थानों में दाखिला ले लिया है। अभी दाखिला प्रक्रिया समाप्त होने में 10 दिन का समय है ऐसे में उम्मीद है कि दाखिला लेने वालों का आंकड़ा बढ़ जाएगा।
विज्ञापन


कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग (सीओएल) की निदेशक प्रो. पायल मागो ने बताया कि स्नातक स्तर पर एक लाख 18 हजार पंजीकरण हुए हैं जबकि 80549 विद्यार्थियों ने फीस का भुगतान कर दिया है। सर्वाधिक 44 हजार दाखिले बीए प्रोग्राम कॉम्बिनेशन में हुए हैं। इनमें से बीए प्रोग्राम राजनीति विज्ञान कॉम्बिनेशन में 17 हजार दाखिले हो चुके हैं। जबकि बीकॉम में 14 हजार, राजनीति विज्ञान ऑनर्स में 11 हजार, बीकॉम ऑनर्स में 10 हजार, इतिहास ऑनर्स में सात हजार दाखिले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाले लेते हैं आर्ट्स कोर्सेज में दाखिले
आर्ट्स से जुड़े कोर्सेज में ज्यादा दाखिला होने पर प्रो. मागो ने कहा कि राजनीति विज्ञान, इतिहास, समाजशास्त्र, भूगोल जैसे कोर्सेज की पढ़ाई करके छात्र सिविल सर्विसेज की तैयारी करना चाहते हैं, इसलिए वह इन कोर्सेज में दाखिला लेने में ज्यादा रूचि दिखाते हैं। पीजी कोर्सेज की बात की जाए तो तीन हजार दाखिले हो चुके हैं। जबकि एमबीए के लिए 3800 उम्मीदवारों को शार्टलिस्ट किया गया है। बैचलर ऑफ लाइब्रेरी साइंस व मास्टर ऑफ लाइब्रेरी साइंस में 4580 पंजीकरण हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed