फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Azad Samaj Party's potential candidate missing

Noida News: आजाद समाज पार्टी के संभावित प्रत्याशी लापता

Sun, 23 Apr 2023 10:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Azad Samaj Party's potential candidate missing
आजाद समाज पार्टी के संभावित प्रत्याशी लापता
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा /रबूपुरा(संवाद)। रबूपुरा से नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र खरीदने जेवर गए असपा के जिला महासचिव अजीत कुमार संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। अजीत कुमार असपा के रालोद समर्थित संभावित प्रत्याशी हैं। उनका फोन भी स्विच ऑफ जा रहा है।

भीम आर्मी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी कपिल आजाद ने बताया कि अजीत जेवर नामांकन पत्र लेने गए थे, लेकिन उन्हें नामांकन पत्र नहीं दिया गया। शाम चार बजे वह वहां से लौट रहे थे, लेकिन वे घर नहीं पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि आशंका है कि अजीत को चुनाव न लड़ने और नामांकन न करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। रालोद के जिलाध्यक्ष जर्नादन भाटी ने भी इसी तरह की आशंका जताई है। वे जल्द से जल्द अजीत को तलाश करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि इस संबंध में अभी लिखित शिकायत नहीं दी गई है। अब रालोद और असपा के सभी प्रत्याशियों की घोषणा अब सोमवार सुबह की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed