फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ayodhya Premier League trials: 700 players show their mettle

Noida News: अयोध्या प्रीमियर लीग का ट्रायल, 700 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Thu, 18 Sep 2025 12:18 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Thu, 18 Sep 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya Premier League trials: 700 players show their mettle
45-डाभासेम​र स्टेडियम में एपीएल के ट्रायल के लिए पहुुंची ​खिलाड़ियों की भीड़।-संवाद
अयोध्या। डाभासेमर स्टेडियम में बुधवार को अयोध्या प्रीमियर लीग (एपीएल) के लिए दो दिवसीय ट्रायल का बुधवार को शुभारंभ हुआ। इसमें अयोध्या व बहराइच मंडल के अलावा आसपास के मंडलों से भी खिलाड़ी पहुंचे। भीड़ अधिक होने के कारण एसोसिएशन पदाधिकारियों को प्रवेश द्वार पर खिलाड़ियों को रोक-रोक कर मैदान में भेजना पड़ा। लंबे समय से निर्माणाधीन इस स्टेडियम में पहली बार ट्रायल आयोजित हुआ। अयोध्या प्रीमियर लीग के ब्रांड एंबेसडर पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ज्ञानेंद्र पांडेय होंगे।
विज्ञापन

क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद उमेर अहमद ने बताया कि चयनित खिलाड़ी अक्तूबर में होने वाले एपीएल में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में आठ टीमें होंगी, जिनके नाम गंगा वॉरियर्स, सरयू शमशेर्स, गोमती थंडर, चंबल चार्जर्स, यमुना सुपरकिंग, शारदा स्ट्रॉस, बेतवा ब्लास्टर और हिंडन टाइटंस रखे गए हैं। विजेता टीम को पांच लाख रुपये तक की प्राइज मनी दी जाएगी। प्रत्येक टीम में 16 खिलाड़ी होंगे, जिनमें 11 अयोध्या मंडल व पांच अतिथि खिलाड़ी होंगे। पहले दिन 1000 पंजीकृत खिलाड़ियों में से 700 का ट्रायल हुआ। शेष 300 खिलाड़ियों का ट्रायल बृहस्पतिवार को होगा। चयन प्रक्रिया उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अनुभवी चयनकर्ताओं की देखरेख में की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed