फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Auto-pickup collision, student and woman killed

Noida News: ऑटो-पिकअप की भिड़ंत, छात्रा व महिला की मौत

Sat, 22 Nov 2025 01:01 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sat, 22 Nov 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Auto-pickup collision, student and woman killed
फोटो24जिला अस्पताल में घायलों का उपचार करते स्वास्थ्य कर्मी ।संवाद
कासगंज। अमांपुर-सहावर मार्ग पर गांव बनूपुरा के पास शुक्रवार दोपहर ऑटो व पिकअप में आमने-सामने से भिडंत हो गई। हादसे में एक छात्रा और महिला की मौत हो गई। वहीं छात्रा की बहन और बुआ समेत चार लोग गंभीर घायल हैं। छात्राएं कोचिंग से घर लौट रहीं थी। पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। अमांपुर के गांव मनफूल निवासी दीप्ति (17 ) पुत्री जयप्रकाश शुक्रवार को बहन दीक्षा (18), बुआ निशा (22) पुत्री राजवीर और सहेली सलोनी कुमारी (17) पुत्री चंद्रशेखर निवासी ग्राम सरसई नरु के साथ अमांपुर कंप्यूटर कोचिंग पढ़ने के लिए आई थीं।
विज्ञापन

दोपहर के 1:45 बजे ऑटो में सवार होकर अपने गांव लौट रहीं थी। उनके साथ गांव मुख्तयाल निवासी शांति देवी (32) पत्नी राहुल और ममता (38) पत्नी विनीत भी ऑटो में सवार थीं। सहावर मार्ग पर गांव बनूपुरा के पास तेज गति से आ रहे पिकअप से ऑटो की आमने-सामने की भिडंत हो गई। हादसे के बाद राहगीर व आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

दुर्घटना में शांति देवी की मौके पर मौत हो गई। वहीं दीप्ति व उसकी दीक्षा, निशा, सलोनी,ममता देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अमांपुर स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने दीप्ति को मृत घोषित कर दिया। वहीं दीक्षा, निशा, सलोनी और ममता को जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल से घायलों की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद ऑटो व पिकअप चालक मौके से भाग गया। सहावर सीओ शाहिदा नसरीन ने बताया कि सड़क हादसे में एक छात्रा व महिला की मौत हुई है। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

वाहनों को कब्जे में ले लिया है। परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। सड़क हादसे में दो लोगों की मौत की सूचना पर अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा ने पोस्टमार्टम गृह पर पहुंचकर परिजन को ढांढस बंधाया और मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed