फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Auto gang that used to steal mobile phones from Delhi to Noida busted 6 miscreants arrested

Noida: दिल्ली से नोएडा आकर मोबाइल चोरी करने वाले ऑटो गैंग का खुलासा, छह बदमाश गिरफ्तार

Tue, 15 Oct 2024 09:52 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 15 Oct 2024 09:52 PM IST
सार

दिल्ली से नोएडा आकर मोबाइल चोरी व स्नेचिंग करने वाले ऑटो गैंग का नोएडा कमिश्नरेट पुलिस ने खुलासा किया है।

विज्ञापन
Auto gang that used to steal mobile phones from Delhi to Noida busted 6 miscreants arrested
नोएडा के डीसीपी रामबदन सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली से नोएडा आकर मोबाइल चोरी व स्नेचिंग करने वाले ऑटो गैंग का नोएडा कमिश्नरेट पुलिस ने खुलासा किया है। कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने इस गिरोह के छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूट व चोरी के 10 मोबाइल मिले हैं। इन बदमाशों ने दशहरा मेला में आकर दर्जनों मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस इस गिरोह के अन्य बदमाशों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

नोएडा के डीसीपी रामबदन सिंह का कहना है कि कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस की टीम ने मंगलवार को छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान वेलकम दिल्ली निवासी सोनू, गोकुलपुरी निवासी मोहम्मद अकरम, शाहिद, सोनिया विहार निवासी अभिषेक, नंद नगरी निवासी ऋषि और तुषार के रूप में हुई है। ये बदमाश एक साथ दिल्ली से खुद के ऑटो से नोएडा आते हैं। इसके बाद भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाकर एक किनारे ऑटो खड़े कर देते हैं। इसके बाद वहां जाकर मोबाइल चोरी कर लेते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों ने हाल में ही दशहरा मेले में सेक्टर-21 आकर कई मोबाइल चुराए थे। 17 मोबाइल चोरी होने की शिकायत स्थानीय पुलिस को मिली थी। मेले से पहले ये बदमाश साप्ताहिक बाजार, मार्केट में रेकी कर चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। ये बदमाश योजना के तहत आसपास होकर भीड़ में जाते हैं और एक साथी किसी को धक्का देता है तो दूसरी बातों में उलझाकर मोबाइल चुरा लेता है। इनके पास से बरामद सभी फोन चोरी के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed