फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Auto driver chased 40 km and beat up truck driver

आटो चालक ने 40 किमी पीछा कर ट्रक चालक को पीटा

Sun, 20 Oct 2019 01:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Auto driver chased 40 km and beat up truck driver
ऑटो चालक ने 40 किमी पीछा कर ट्रक चालक को पीटा
विज्ञापन

जेवर। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के तिलपता में ट्रक ने ओवरटेक करते समय ऑटो को टक्कर मार दी। गुस्साए ऑटो चालक ने 40 किमी तक पीछा कर यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रक चालक को रोककर मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की। नहीं मानने पर ट्रक व ऑटो में सवार पांच लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात आजमगढ़ के दीदारगंज निवासी ट्रक चालक अमरीश कुमार नोएडा से ट्रक लेकर आजमगढ़ जा रहा था। रास्ते में तिलपता गांव के समीप एक ऑटो को ओवरटेक करते समय ऑटो को किनारे से टक्कर मार दी। आरोप है कि ऑटो सवार एटा निवासी विनोद कुमार, अतरौली अलीगढ़ निवासी अजीत, औछा मैनपुरी निवासी अवनीश व छर्रा अलीगढ़ निवासी अनीस ने ट्रक का पीछा करना शुरू कर दिया। करीब 40 किमी पीछा कर यमुना एक्सप्रेसवे के साबौता कट के पास ट्रक को रोक लिया और चालक अमरीश के साथ झगड़ा शुरू कर दिया। पुलिस ने पांचों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed