{"_id":"5f9c59018ebc3e9bed14ba3d","slug":"authority-will-make-transgender-a-clean-ambassador-noida-news-noi545637074","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसजेंडर्स को स्वच्छता एंबेसडर बनाएगा प्राधिकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसजेंडर्स को स्वच्छता एंबेसडर बनाएगा प्राधिकरण
विज्ञापन

नोएडा। प्राधिकरण की ओर से ट्रांसजेंडर्स को साफ-सफाई के क्षेत्र में ब्रांड एंबेसडर बनाने की तैयारी है। दिवाली से पहले इसकी घोषणा हो जाएगी। ये लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक करेंगे।
एसीईओ प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण ट्रांसजेंडर्स को मुख्यधारा में उतारने की कोशिश कर रहा है। इसी कड़ी में चार ट्रांसजेंडर्स को स्वच्छता अभियान के लिए बतौर ब्रांड एंबेसडर बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इनमें से दो ट्रांसजेंडर्स का चयन प्राधिकरण ने कर लिया है। जल्द ही दो अन्य का चयन करने के बाद घोषणा कर दी जाएगी। इसके बाद इन्हें साफ-सफाई के क्षेत्र में उतारा जाएगा। ये शहर में छोटी-छोटी जगहों पर जाकर लोगों को सफाई का महत्व समझाएंगे और उनको क्षेत्र में जागरूक करेंगे।
कई अन्य क्षेत्रों में खुलेंगे रोजगार के द्वार
हाल ही में एक्वा लाइन पर सेक्टर-50 प्राइड स्टेशन पर छह ट्रांसजेंडर्स को नौकरी दी गई है। एनएमआरसी प्रबंधन उनके काम से खुश भी है। इसके अलावा दूसरे अन्य स्थानों पर भी ट्रांसजेंडर्स के लिए रोजगार के द्वार खुल सकते हैं। ट्रांसजेंडर्स भी इस पहल से काफी खुश हैं और ऐसे क्षेत्रों में रोजगार पाना चाहते हैं।
विज्ञापन
काफी पढ़े लिखे लेकिन हैं मजबूर
कुछ ट्रांसजेंडर काफी पढ़े लिखे हैं, लेकिन जब उनसे बातचीत की गई तो पता चला कि समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का मौका नहीं मिल पाया। इस वजह से मजबूरी में छोटा काम करना पड़ता था। अब वह भी मुख्यधारा में आना चाहते हैं। नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ और एनएमआरसी के कार्यकारी निदेशक प्रवीण कुमार मिश्र का यह सपना है कि ट्रांसजेंडर्स को समाज की मुख्यधारा में लाया जाए। इसके लिए उन्होंने ही पहल की है और एनएमआरसी और प्राधिकरण से उनको जोड़ने की योजना बनाई गई।