फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Authority will improve the quality of work on flyovers, underpasses and roads

Noida News: फ्लाईओवर, अंडरपास और सड़कों के काम की गुणवत्ता सुधारेगा प्राधिकरण

Thu, 31 Aug 2023 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Authority will improve the quality of work on flyovers, underpasses and roads
फ्लाईओवर, अंडरपास और सड़कों के काम की गुणवत्ता सुधारेगा प्राधिकरण
विज्ञापन


सिविल विभाग के इंजीनियरों को दो दिनों का प्रशिक्षण दिया जाएगा
परियोजनाओं के रखरखाव को लेकर भी किया जाएगा प्रशिक्षित

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। प्राधिकरण शहर में बनने वाले फ्लाईओवर, अंडरपास और सड़कों के काम की गुणवत्ता सुधारेगा। इसी कड़ी में सिविल विभाग के इंजीनियरों को दो दिनों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका मकसद भविष्य में होने वाले निर्माण कार्य को और बेहतर कराना है। इस बाबत प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम. ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
सिविल वर्क के फिनिशिंग को लेकर प्राधिकरण ने योजना बनाई है। इसके लिए आईआईटी से मदद मांगी गई है। आईआईटी की ओर से दो दिन के वर्कशॉप के लिए बात चल रही है। इसमें फाइल मूवमेंट को लेकर प्रशिक्षित किया जाएगा। काम के दौरान एमबी कैसे बनाया जाता है यह सिखाया जाएगा। काम की फिनिशिंग कैसे होगी। इस पर भी चर्चा होगी। सीईओ लोकेश एम ने बताया कि शिविर में एई, जेई, एसएम, डीजीएम स्तर के अधिकारियों को प्रशिक्षण लेना होगा। इस दौरान परियोजनाओं के रखरखाव को लेकर भी इंजीनियरों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन


---
आईटी सिस्टम को मजबूत बनाने पर होगा काम
प्राधिकरण के कार्यों के तहत आईटी को मजबूत बनाने पर काम होगा। इसमें फाइलों को सॉफ्टवेयर के माध्यम से डील किया जाएगा। प्राधिकरण का मकसद सबसे पहले आने वाले का काम पहले कराना होगा। इसी सिद्धांत पर कार्य करना होगा, इसके लिए तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

गंगाजल परियोजना के लिए होगा कंसल्टेंट का चयन
हालिया गंगाजल परियोजना के काम के लिए कंसल्टेंट का चयन किया जाएगा। सूचना के मुताबिक, गंगाजल परियोजना का नेटवर्क कई स्थानों से टूटा हुआ है। इसके रखरखाव को लेकर योजना बनाई जा रही है, साथ ही इसके लिए एक कमेटी भी गठित किया जा रही है। यह कमेटी रिपोर्ट देगी कि कहां-कहां काम कराना है और इसकी लागत क्या होगी।



---
प्राधिकरण के लैंड ऑडिट का काम अटका
प्राधिकरण ने लैंड बैंक बढ़ाने के लिए कई प्रकार की कवायद का फैसला किया था। इसी कड़ी में लैंड ऑडिट भी शामिल है। इसका मकसद यह पता करना है कि कहां-कहां जमीनों बची हुई हैं और कहां-कहां अतिक्रमण हुआ है। इसके लिए कंसल्टेंट की तलाश है। इसके चयन के बाद आगे का काम होगा। कंसल्टेंट का काम रोडमैप तैयार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed