फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Authority will cancel the allotments of five big builders

Noida News: पांच बड़े बिल्डरों के आवंटन निरस्त करेगा प्राधिकरण

Tue, 20 Aug 2024 08:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 08:53 PM IST
विज्ञापन
Authority will cancel the allotments of five big builders
अमिताभ कांत समिति की सिफारिशों के बाद भी जमा नहीं कराया बकाया
विज्ञापन

---------------
27 बकायदारों को जारी किए गए नोटिस
100 करोड़ से अधिक का है बकाया
29 अगस्त के बाद होगी कार्रवाई

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। प्राधिकरण 29 अगस्त के बाद पांच बड़े बकायेदार बिल्डरों के आवंटन निरस्त करेगा। इन पर 100 करोड़ से अधिक का बकाया है। पांचों को अंतिम नोटिस दे दिया गया है। 29 अगस्त तक पैसे नहीं जमा करने पर कार्रवाई होगी। नोएडा के 57 बिल्डरों पर प्राधिकरण के करोड़ों रुपये का बकाया है।
अमिताभ कांत समिति की सिफारिशों के लागू होने के बाद अब तक 22 बिल्डरों ने 25 प्रतिशत रकम जमा करा दी है। इसके अलावा छह बिल्डर ऐसे हैं जिनका बकाया शून्य हो चुका है, जबकि एक बिल्डर ने हाल ही में पैसे जमा कराए हैं। इसके अलावा एक बिल्डर का आवंटन पहले ही निरस्त किया जा चुका है। ऐसे में बचे हुए 27 बिल्डरों को प्राधिकरण ने 14 अगस्त को आवंटन निरस्तीकरण का नोटिस दिया है। पहले चरण में इन्हीं में से पांच बड़े बिल्डरों के आवंटन निरस्त किए जाएंगे। इन बिल्डरों के दस्तावेज प्राधिकरण खंगाल रहा है। इसमें यह देखा जा रहा है कि कितनी खाली जमीन बिल्डर परियोजना में बची हुई है। इसके अलावा कितना ज्यादा बकाया है।
विज्ञापन


थर्ड पार्टी राइट्स पर पड़ सकता है प्रभाव
इस बार प्राधिकरण की ओर से उन बिल्डर परियोजनाओं के आवंटन निरस्त करने की योजना है, जिनमें थर्ड पार्टी राइट्स पहले से ही हैं यानी इस निरस्तीकरण से निवेशक भी प्रभावित हो सकते हैं। हालांकि, प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि इसमें निवेशकों को किसी तरह का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। पूरा जोर बिल्डर पर दबाव बनाने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी दो बार दिया है नोटिस
पहले भी बड़े बकायेदार बिल्डरों को पैसे जमा कराने के लिए नोटिस जारी किया जा चुका है, लेकिन ऐसा पहली बार किया जा रहा है कि बिल्डरों को आवंटन निरस्तीकरण का नोटिस देकर तय समय दिया गया है। इसकी बड़ी वजह यह है कि शासन की ओर से प्राधिकरण से बार-बार कहा जा रहा है कि वह बिल्डर-खरीदार मुद्दा सुलझाएं, लेकिन कोई फायदा नहीं हो रहा है। अभी भी जिन बिल्डरों ने पैसे जमा कराए हैं, उनके पास ज्यादा बकाया नहीं है। यही वजह है कि प्राधिकरण एक लक्ष्य तय कर रहा है कि ज्यादा से ज्यादा बिल्डर परियोजनाओं का बकाया वापस हो।

उद्योग मंत्री की समीक्षा बैठक में भी उठे सवाल
बीते दिनों उद्योग मंत्री नंद गोपाल नंदी की समीक्षा बैठक में भी यह सवाल उठे थे कि बिल्डर-खरीदार मामला क्यों नहीं सुलझ रहा है। इसके अलावा उनकी ओर से बकाये की वापसी के लिए प्राधिकरण को निर्देश भी दिए गए थे। इसके बाद प्राधिकरण की ओर से बिल्डरों को नोटिस दिए जा रहे हैं।

--------------
27 बिल्डरों को आवंटन निरस्तीकरण का अंतिम नोटिस देकर 15 दिन का समय दिया गया है। इसके बाद आवंटन निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू होगी। पहले चरण में पांच बड़े बिल्डरों के आवंटन निरस्त किए जाएंगे। - वंदना त्रिपाठी, एसीईओ, नोएडा प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article