{"_id":"6297ce70852930064919eb5e","slug":"authority-s-bulldozer-ran-on-62-illegal-farm-house-noida-news-noi6518860181","type":"story","status":"publish","title_hn":"62 अवैध फॉर्म हाउस पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
62 अवैध फॉर्म हाउस पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने डूब क्षेत्र में अवैध रूप से बनाए गए 62 फॉर्म हाउस और अन्य अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए। बुधवार को तिलवाड़ा और गुलावली गांव में की गई कार्रवाई में करीब 55 करोड़ कीमत की 1.45 लाख वर्गमीटर जमीन से अवैध कब्जा हटाया गया। प्राधिकरण इसमें शामिल भूमाफिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएगा। अतिक्रमण के खिलाफ शासन के कड़े निर्देश के बाद यह कार्रवाई की गई है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।
नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी की ओर से नोएडा के अधिसूचित क्षेत्र के अंतर्गत स्थित यमुना एवं हिंडन नदियों के डूब क्षेत्र में हो रहे अंधाधुंध और अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में बुधवार सुबह 9 बजे नोएडा के सेक्टर-150 स्थित यमुना नदी के डूब क्षेत्र की ओर तिलवाड़ा गांव में अवैध तरीके से करीब 1.2 लाख वर्गमीटर जमीन पर बनाए गए 55 फॉर्म हाउस पर बुलडोजर चलाया गया। वहीं गुलावली गांव में डूब क्षेत्र की लगभग 25 हजार वर्गमीटर जमीन पर बनाए गए 7 अवैध फॉर्म हाउसों व अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। वर्क सर्किल-10, भूलेख विभाग एवं सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम की अवैध निर्माण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। पूरी कार्रवाई के दौरान नोएडा प्राधिकरण के करीब 150 छोटे-बड़े कर्मचारी, 9 जेसीबी मशीनें, 8 डफर का प्रयोग किया गया।
प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि नोएडा के डूब क्षेत्र में हो रहे अनधिकृत, अनियोजित एवं अवैध निर्माण का मामला अत्यंत गंभीर था। इस पर तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता महसूस की गई। सीईओ ने जन सामान्य को आगाह किया है कि वे नदियों के डूब क्षेत्र एवं नोएडा के अधिसूचित क्षेत्र में काटी जा रही अवैध कॉलोनियों और फॉर्म हाउस के कारोबार में संलिप्त भूमाफिया के चंगुल में नहीं फंसें। उनका कहना है कि नोएडा के डूब क्षेत्र में किसी तरह का निर्माण नियमों के खिलाफ है। इस तरह की किसी तरह की गतिविधि भविष्य में होती है तो पुलिस बल की मौजूदगी में कठोर कार्रवाई की जाएगी। सीईओ ने इस तरह के मामले में लगातार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।