{"_id":"5fff43fb8ebc3e33b7172bd2","slug":"authority-prepares-for-big-investment-and-more-employment-noida-news-noi5597314163","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े निवेश और ज्यादा रोजगार दिलाने की प्राधिकरण ने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े निवेश और ज्यादा रोजगार दिलाने की प्राधिकरण ने की तैयारी
विज्ञापन

नोएडा (सुशील पांडेय)। प्राधिकरण की ओर से नोएडा में बड़े निवेशकों को आकर्षित करने और ज्यादा से ज्यादा रोजगार के सृजन की तैयारी की गई है। इससे हजारों करोड़ का निवेश और बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिल सकेगा। इसके तहत निवेशक मेगा, मेगा प्लस और सुपर मेगा श्रेणियों में आवेदन कर सकेंगे। हालांकि, इस स्कीम में विशेष श्रेणी से अलग दूसरे अन्य निवेशक भी शामिल हो सकेंगे। जनवरी में ही प्राधिकरण बड़े आकार के प्लॉट की स्कीम भी निकालेगा। इसमें सभी लोग आवेदन कर सकेंगे। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी ने बताया कि निवेशक इनवेस्ट यूपी के माध्यम से मेगा, मेगा प्लस और सुपर मेगा श्रेणी में आवेदन करेंगे। यहां से उनका आवेदन प्रदेश के औद्योगिक विकास आयुक्त के पास जाएगा। औद्योगिक विकास आयुक्त आवेदनों की जांच कर नोएडा प्राधिकरण को भेजेंगे। इसके बाद ही आवेदकों को इस श्रेणी में पात्र माना जाएगा। इससे इतर दूसरे लोगों को नोएडा प्राधिकरण के पास आवेदन करना होगा, जो पुरानी पद्धति पर ही आधारित होगा।
प्रति एकड़ सात करोड़ का निवेश जरूरी
मेगा, मेगा प्लस और सुपर मेगा श्रेणी में आवेदन करने वाले निवेशकों को प्रति एकड़ सात करोड़ रुपये का निवेश करना पहली शर्त है। इसके लिए पहले से ही शर्तों को मानना होगा। इसी आधार पर उन्हें पात्र माना जाएगा। वहीं, श्रेणी में किए गए आवेदन का निस्तारण 15 दिन में होगा। इसके लिए केवल विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट के आधार पर ही प्लॉट का आवंटन होगा। इसके आवेदकों को साक्षात्कार में शामिल नहीं होना होगा। यह सब कुछ बड़े निवेशकों के लिए निवेश की राह आसान करने हेतु किया जा रहा है। दूसरे निवेशकों को साक्षात्कार देना होगा और पुराने नियमों के तहत प्लॉट का आवंटन किया जाएगा। वहीं, प्राधिकरण जनवरी में करीब 1.5 लाख वर्गमीटर औद्योगिक प्लॉट की स्कीम निकालेगा। इसमें 8000 से लेकर 34 हजार वर्गमीटर तक के प्लॉट शामिल होंगे। इसमें आवेदकों को अलग-अलग आवेदन करना होगा।
ये होगी श्रेणी की शर्त
मेगा : इस श्रेणी में स्थान पाने वाले को 200 से 500 करोड़ तक की पूंजी निवेश करना होगा या एक हजार से ज्यादा श्रमिकों को रोजगार की गारंटी देनी होगी। इनमें से एक भी शर्त का पालन करने वाली कंपनी को पात्र माना जाएगा।
विज्ञापन
मेगा प्लस : इस श्रेणी में आवेदन करने वालों को 500 से 1000 करोड़ के बीच पूंजी निवेश की क्षमता दिखानी होगी या फिर 2000 से ज्यादा श्रमिकों को रोजगार देना होगा।
सुपर मेगा : इस श्रेणी के लिए पूंजी निवेश की क्षमता 1000 करोड़ से ज्यादा होनी चाहिए या 4000 से अधिक श्रमिकों को रोजगार देना होगा। इसके बाद ही इस श्रेणी में शामिल हो सकते हैं।
प्राधिकरण की ओर से इस माह बड़े साइज के प्लॉट की स्कीम निकाली जाएगी। इसमें सभी प्रकार के आवेदकों को मौका मिलेगा। इसमें मेगा, मेगा प्लस और सुपर मेगा श्रेणियों में भी आवेदन किया जा सकेगा।
- अविनाश त्रिपाठी, ओएसडी, नोएडा प्राधिकरण