फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Authority got 231.63 crores of PM Gati Shakti Yojana

Noida News: प्राधिकरण को मिले पीएम गति शक्ति योजना के 231.63 करोड़

Thu, 23 Mar 2023 01:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Authority got 231.63 crores of PM Gati Shakti Yojana
प्राधिकरण को मिले पीएम गति शक्ति योजना के 231.63 करोड़
विज्ञापन


- अंडरपास, फ्लाईओवर और एलिवेटेड रोड निर्माण पर खर्च की जाएगी राशि
- प्राधिकरण केंद्र सरकार को आगामी 50 साल में बिना ब्याज वापस करेगा पैसा

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में अंडरपास, फ्लाईओवर, एलिवेटेड रोड आदि विकास कार्यों में अब तेजी देखने को मिलेगी। केंद्र सरकार से नोएडा प्राधिकरण को पीएम गति शक्ति योजना के तहत 231.63 करोड़ रुपये की धनराशि मिल गई है। 31 मार्च तक इस धनराशि को खर्च किया जाना है। बिना ब्याज के इस धनराशि को वापस लौटाने की समय सीमा 50 साल निर्धारित की गई है।

नोएडा प्राधिकरण ने पीएम गति शक्ति योजना में इनवेस्ट यूपी के जरिए इस धनराशि के लिए आवेदन किया हुआ था। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि बीते मंगलवार को केंद्र सरकार से यह धनराशि प्राधिकरण के बैंक अकाउंट में आ गई है। पिछले महीने यह बजट यूपी सरकार को केंद्र से जारी हो गया था। अब प्रदेश सरकार ने इस बजट को जारी कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि अब इसका उपयोग कर प्रॉजेक्ट जल्द पूरे किए जाएंगे। इस धनराशि की स्वीकृति नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेस-वे पर सेक्टर-142 के सामने बन रहे एडवंट अंडरपास, एफएनजी पर बहलोलपुर अंडरपास, पर्थला फ्लाईओवर व भंगेल एलिवेटेड रोड के लिए बीते साल अक्तूबर में मिली थी। इनमें से बहलोलपुर अंडरपास का काम पूरा भी हो चुका है। ऐसे में अब इस बजट के जारी होने के बाद बाकी प्रॉजेक्ट के निर्माण कार्यों में तेजी आएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed