{"_id":"68c4752ed3793f1ba308400a","slug":"authority-demolished-illegal-constructions-in-duhai-dasna-and-morti-na-news-c-30-gbd1016-719799-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दुहाई, डासना और मोरटी में प्राधिकरण ने ढहाए अवैध निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दुहाई, डासना और मोरटी में प्राधिकरण ने ढहाए अवैध निर्माण
विज्ञापन
मोरटी में अवैध निर्माण को ध्वस्त करती जीडीए की टीम। स्रोत: जीडीए
गाजियाबाद। शहर में अवैध कॉलोनियों और निर्माणों के खिलाफ गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को जीडीए की टीम ने दुहाई, डासना और मोरटी में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों और निर्माणों पर कार्रवाई की। जीडीए की ओर से दुहाई और डासना में 19 बीघे में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया गया। वहीं मोरटी में तीन धर्म कांटा और नंदग्राम में दो दुकानों पर कार्रवाई की गई।
जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि इन्दिरा एन्क्लेव व सिटी पार्क के बीच एनडीआरएफ रोड पर प्रमोद शर्मा की ओर से नौ बीघे में अवैध कॉलोनी बसाई जा रही थी। इसी प्रकार से डासना में अमित डबास की ओर से चार बीघे में अवैध कॉलोनी का निर्माण कराया जा रहा था।
संजीव चौधरी की ओर से दुहाई के मधुबन बापूधाम बी-ब्लॉक के मिनी एमआईजी के पास लगभग छह बीघे में अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी। ग्राम मोरटी के डूब क्षेत्र में अशोक जैन के द्वारा लगभग आठ बीघा में अवैध कॉलोनी के लिए बिजली के पोल, बाउंड्री और कालोनाइजर के दफ्तर का निर्माण किया गया था। जांच के दौरान किसी के पास न तो कोई नक्शा था और न ही किसी ने कोई आवेदन किया था। ऐसे में सभी पर कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया। वहीं मोरटी रोड पर एके चिल्ड्रन स्कूल के सामने और जीडी गोयनका स्कूल के पास अवैध तरीके से संचालित तीन धर्म कांटे भी जीडीए की ओर से ध्वस्त किए गए। नंद ग्राम की बैंवे कॉलोनी के सामने नंद्रग्राम में साहिल वर्मा के द्वारा स्वीकृत नक्शे के विपरीत बनायी गईं दो दुकानों को सील किया गया। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध का भी प्रयास किया, लेकिन जीडीए की टीम के आगे उनकी एक न चली।