{"_id":"6a0dd56edd0d23b66b0c5ba7","slug":"authority-asks-for-three-tehsildars-for-new-noida-noida-news-c-1-noi1095-4304116-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्राधिकरण ने न्यू नोएडा के लिए मांगे तीन तहसीलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्राधिकरण ने न्यू नोएडा के लिए मांगे तीन तहसीलदार
विज्ञापन
-लेखपाल स्थानीय तहसील से लेने की तैयारी, मुआवजा घोषित होने के बाद जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। दादरी से खुर्जा के बीच 80 गांवों की जमीन पर प्रस्तावित दादरी-नोएडा-गाजियाबाद इनवेस्टमेंट रीजन (न्यू नोएडा) में अब नोएडा प्राधिकरण जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करेगा। इसके लिए प्राधिकरण ने शासन से तीन तहसीलदार मांगे हैं। वहीं लेखपाल स्थानीय तहसील से लेने की तैयारी है।
6 अप्रैल को हुई बोर्ड बैठक में न्यू नोएडा में जमीन लेने के लिए मुआवजा दर यमुना प्राधिकरण के बराबर रखने का फैसला हो चुका है। अधिकारियों ने बताया कि अगले महीने से 4300 रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी। जमीन अधिग्रहण के लिए प्राधिकरण ने 800 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। प्राधिकरण यहां पर किसानों की आपसी सहमति के आधार पर जमीन लेगा। इसके लिए जल्द टीमों का गठन किया जाएगा।
प्राधिकरण के ओएसडी क्रांति शेखर सिंह ने बताया कि जून से न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण शुरू करने की तैयारी है। भू-लेख ये जुड़े कामकाज के लिए तीन तहसीलदार शासन से मांगे गए हैं।