फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Authority and bank made mistake at every step

Noida News: प्राधिकरण व बैंक ने हर कदम पर की गलती

Mon, 10 Jul 2023 12:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Authority and bank made mistake at every step
प्राधिकरण व बैंक ने हर कदम पर की गलती
विज्ञापन

- 3.90 करोड़ निकासी का मामला: मास्टरमाइंड की तलाश में दबिश जारी

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। प्राधिकरण के बैंक ऑफ इंडिया के खाते से 3.90 करोड़ रुपये की निकासी के मामले में हर कदम पर नोएडा प्राधिकरण व बैंक की तरफ से गलती निकलकर सामने आ रही है। इन्हीं गलतियों की वजह से प्राधिकरण को चूना लग गया। वहीं इस मामले में मास्टरमाइंड मनुपोला की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है। वहीं इसके एक अन्य साथी राजेश के बारे में भी पुलिस को कुछ इनपुट मिला है।

मामले में पुलिस की जांच तेजी से चल रही है। अब यह बात सामने आ रही है कि मास्टरमाइंड मनुपोला पश्चिम बंगाल के किसी जिले का है। वहीं पुलिस नोएडा प्राधिकरण व बैंक कर्मचारियों की भूमिका व कार्यशैली की भी जांच कर रही है। जांच में पुलिस पता लगा रही है कि इस फ्रॉड में कोई प्राधिकरण कर्मी या बैंक कर्मी शामिल तो नहीं है। पुलिस अपनी जांच में कुछ सवालों की सटीक जानकारी लेना चाह रही है। मसलन 15 जून को एफडी बिड के लिए हुई बैठक में बैंक कर्मियों के वापस जाने के बाद ठगों ने 7.66 प्रतिशत ब्याज का ऑफर प्राधिकरण के किस अधिकारी को दिया था। बगैर जांच के किसने इसकी फाइल बढ़ाई। ठगों की तरफ से एफडी की कॉपी प्राधिकरण के किस अधिकारी को भेजी गई और उस अधिकारी ने सत्यता की जांच किए बगैर फाइल आगे क्यों बढ़ा दी। प्राधिकरण के अकाउंट संचालन के लिए अधिकृत करने के दस्तावेज ठगों को कैसे मिले।
विज्ञापन

वहीं बैंक की तरफ से भी कदम-कदम पर गलती की गई। इस कारण बैंक वाले भी रडार पर हैं। प्राधिकरण के अकाउंट अधिकारी बनकर जालसाज अब्दुल खादर ने जो दस्तावेज बैंक को दिए, उनके आधार कार्ड में नाम के स्पेलिंग में गलती है। वहीं बैंक में ठगों ने जो प्राधिकरण की मुहर लगाई थी, उसमें नोएडा इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट लिखा था। वहीं नोएडा की मुहर न्यू ओखला इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी की होती है। इसके साथ ही बैंक की तरफ से केवाईसी व अन्य प्रक्रियाओं का भी पूरा पालन नहीं किया गया। इस कारण प्राधिकरण व बैंक कर्मी पुलिस के घेरे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed